{"_id":"64788a2398b37b373c0efac3","slug":"truck-crushed-young-man-in-dholpur-death-on-the-spot-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: धौलपुर में ट्रक ने युवक को रौंदा, मौके पर मौत, पुलिस ने ट्रक जब्त कर ड्राइवर को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: धौलपुर में ट्रक ने युवक को रौंदा, मौके पर मौत, पुलिस ने ट्रक जब्त कर ड्राइवर को पकड़ा
Thu, 01 Jun 2023 05:38 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 01 Jun 2023 05:38 PM IST
सार
धौलपुर में एक तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को कुचल दिया, हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक मानसिक रूप से कमजोर था, पुलिस उसके परिजनों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया शव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के धौलपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के सागर पाड़ा मोहल्ले के पास एक ट्रक ने युवक की टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त था, वह भीख मांग कर बेजुबान पशु-पक्षियों की सेवा करता था। हादसे की सूचना पर पहुंची चंबल चेक पोस्ट पुलिस ने ट्रक को जब्त कर युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
चंबल चेक पोस्ट प्रभारी नरेश पोसवाल ने बताया कि मृतक युवक विष्णु आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 44 को क्रॉस कर रहा था। इस दौरान आगरा की ओर से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। उसके शव को मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतक युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त था। वह भीख मांग कर बेजुबान पशु पक्षियों के लिए चारा डालता था। उसके परिजनों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर ड्राइवर को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन