फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Tractor-trolley of people going to Gautam Rishi fair overturned in Sirohi

Rajasthan: सिरोही में हादसा, गौतम ऋषि मेला जा रहे लोगों की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, तीन की मौत, 25 से ज्यादा घायल

Fri, 14 Apr 2023 08:59 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 14 Apr 2023 08:59 AM IST
सार

सिरोही के पोसालिया में लगने वाले गौतम ऋषि मेले में जा रहे लोगों की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और 25 से ज्यादा घायल हो गए।

विज्ञापन
Tractor-trolley of people going to Gautam Rishi fair overturned in Sirohi
हादसे में घायल मरीज - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

जिले पालड़ी एम थाना क्षेत्र में अन्दौर और सगलिया के बीच गुरुवार शाम को पोसालिया में लगने वाले गौतम ऋषि मेले में जा रहे लोगों की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और 25 से ज्यादा घायल हो गए। मरने वालों में एक महिला और पुरुष तथा एक बच्ची शामिल हैं। हादसे के बाद घायलों को सिरोही के जिला अस्पताल लाया गया। यहां से एक गंभीर घायल को उपचार के लिए रेफर किया गया। वहीं, अन्य घायलों का अस्पताल में उपचार जा जारी है।

विज्ञापन


जानकारी के अुनसार ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार सभी लोग पड़ोस के जिले जालोर के सियाणा गांव से गुरुवार दोपहर पोसलिया में लगने वाले मीणा समाज के गौतम ऋषि मेला देखने आ रहे थे। इसी बीच ब्यावर पिंडवाड़ा हाईवे से 10 किमी पहले अंदौर और सगलिया गांव के बीच ट्रैक्टर अनियंतित्र होकर पलट गया। इसमें बैठे लोग ट्रॉली के नीचे दब गए। हादसे के समय मौके पर चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों ने घायलों को सिरोही जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


पालड़ी एम थानाधिकारी प्रभुराम ने बताया कि सियाणा खेतलाजी से ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर 28 लोग
शिवगंज तहसील के पोसालिया क्षेत्र में पड़ने वाले गौतम ऋषि तीर्थ मेले में जा रहे थे। श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली रात करीब 8 बजे अंदौर गांव के पास अचानक पलट गए। उसमें सवार 25 से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को एनएचएआई की एंबुलेंस और एंबुलेंस 108 के तीन वाहनों ने अलग-अलग करके पालडी एम के सरकारी हॉस्पिटल पहुंचाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद 25 से अधिक लोगों को सिरोही अस्पताल के ट्रोमा सेंटर रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में तीन की मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद विधायक संयम लोढ़ा, कलेक्टर डॉ. भंवरलाल, तहसीलदार सुनीता चारण, जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचे और घायलों के बारे में जानकारी ली। तीन दिन तक आयोजित होने वाला गौतम ऋषि का मेला गुरुवार से शुरू हुआ है। मुख्य मेले का आयोजन शुक्रवार को होगा। इसमें भाग लेने के लिए लोग रात को ही जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौतम ऋषि तीर्थ में मीणा समाज का प्रसिद्ध मेला
सिरोही जिले के शिवगंज तहसील के पोसालिया क्षेत्र में पड़ने वाले गौतम ऋषि तीर्थ में मीणा समाज का प्रसिद्ध मेला लगता है। तीन दिन चलने वाले इस मेले में मीणा समाज के पाली, सिरोही और जालौर जिले के लोग हिस्सा लेते हैं। ये वर्ष भर उनके परिवार और समाज में देहावसान हुए लोगों के अस्थि विसर्जन के लिए आते हैं। मीणा समाज के लिए यह मेला सबसे पवित्र होता है। उनकी आस्था है कि मेले में विशिष्ट दिन और विशिष्ट टाइम पर गंगा का अवतरण होता है। इसी गंगा में वह अपने परिवार जनों की अस्थि का विसर्जन करते हैं। इस वर्ष ये मेला गुरुवार को शुरू हो गया है। ये 15 अप्रैल तक चलेगा। 14 अप्रैल को सुबह यहां गंगा अवतरण होना है। इसी मेले में हिस्सा लेने के लिए मीणा समाज के जालोर जिले के सियाणा कस्बे के लोग गौतम ऋषि आ रहे थे उस दौरान यह हादसा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed