Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   tonk news panchayat samiti pradhan result

टोंक: पायलट-हरीश मीना का दबदबा, आठ में से छह पंचायत समितियों में कांग्रेस के प्रधान; पीपलू में भाजपा की जीत

Fri, 27 Nov 2026 07:29 PM IST
टोंक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: टोंक ब्यूरो Updated Fri, 27 Nov 2026 07:29 PM IST
सार

टोंक जिले की आठ पंचायत समितियों में प्रधान पद के चुनाव में कांग्रेस ने छह जगह जीत दर्ज की है। पीपलू में भाजपा की रचनी देवी एक वोट से प्रधान निर्वाचित हुईं, जबकि मालपुरा में परिणाम घोषित नहीं हुआ। चुनाव में क्रॉस वोटिंग और भाजपा की अंदरूनी गुटबाजी भी चर्चा में रही। जिले के नतीजों को कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट और सांसद हरीशचंद्र मीना के प्रभाव से जोड़कर देखा जा रहा है।
 

विज्ञापन
tonk news panchayat samiti pradhan result
राजस्थान पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के टोंक जिले में पंचायत समिति प्रधान पद के चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन मजबूत रहा। आठ पंचायत समितियों में से छह पर पार्टी के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। भाजपा को केवल पीपलू में सफलता मिली, जहां कांग्रेस के सदस्यों की क्रॉस वोटिंग से भाजपा प्रत्याशी रचनी देवी एक वोट से जीत गईं। वहीं मालपुरा में कांग्रेस और भाजपा के बीच मुकाबले का परिणाम अभी घोषित नहीं हुआ है। चुनावी नतीजों के बीच कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट और सांसद हरीशचंद्र मीना का सियासी प्रभाव चर्चा में रहा, जबकि कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी के विधानसभा क्षेत्र से जुड़े टोडारायसिंह, मालपुरा और पचेवर के नतीजे भी अहम रहे।
विज्ञापन


टोंक में सुनिता फागणा को मिले 14 वोट
टोंक पंचायत समिति में कुल 17 वार्ड हैं। इनमें कांग्रेस के 10, भाजपा के 4 और RLP के 3 सदस्य निर्वाचित हुए थे। प्रधान पद के चुनाव में कांग्रेस की सुनिता हंसराज फागणा को 14 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी को महज 2 वोट मिले, जबकि एक वोट निरस्त हुआ। इस तरह सुनिता फागणा प्रधान निर्वाचित हुईं। चुनाव में भाजपा की गुटबाजी का कांग्रेस प्रत्याशी को फायदा मिलने की चर्चा रही।
विज्ञापन


पचेवर में मनोहर देवी निर्विरोध निर्वाचित
पचेवर पंचायत समिति के 15 वार्डों में कांग्रेस के 10, भाजपा के 3 और RLP के 2 सदस्य हैं। यहां कांग्रेस प्रत्याशी मनोहर देवी निर्विरोध प्रधान निर्वाचित हुईं। इस तरह कांग्रेस ने बिना मतदान के ही यहां प्रधान पद पर कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोडारायसिंह पंचायत समिति में कांग्रेस के 11, भाजपा के 5 और RLP के 3 सदस्य हैं। प्रधान पद के चुनाव में कांग्रेस की रेणू चौधरी को 13 वोट मिले, जबकि भाजपा के गोपाल सिंह को 6 वोट मिले। रेणू चौधरी ने 7 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।

मालपुरा में कांग्रेस-भाजपा के बीच मुकाबला, नतीजा बाकी
मालपुरा पंचायत समिति के 15 वार्डों में भाजपा के 7, कांग्रेस के 6, RLP का एक और एक निर्दलीय सदस्य है। यहां कांग्रेस ने ललिता और भाजपा ने कानी देवी को प्रधान पद का प्रत्याशी बनाया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान कांग्रेस नेताओं की पुलिस से हल्की झड़प हुई। इसके बाद कांग्रेस नेता धरने पर बैठ गए। फिलहाल इस पंचायत समिति का परिणाम घोषित नहीं हुआ है।

पीपलू में क्रॉस वोटिंग से भाजपा को जीत
पीपलू पंचायत समिति में कांग्रेस के 9, भाजपा के 7 और RLP का एक सदस्य है। इसके बावजूद प्रधान पद के चुनाव में भाजपा की रचनी देवी ने कांग्रेस प्रत्याशी कौशल्या देवी को एक वोट से हरा दिया। कौशल्या देवी को 8 और रचनी देवी को 9 वोट मिले। इस नतीजे में कांग्रेस सदस्यों की क्रॉस वोटिंग अहम मानी जा रही है।

निवाई में फूलचंद को मिले 20 वोट
निवाई पंचायत समिति के कुल 29 वार्डों में कांग्रेस के 19, भाजपा के 8 और निर्दलीय के 2 सदस्य निर्वाचित हुए थे। प्रधान पद के चुनाव में कांग्रेस के फूलचंद को 20 वोट मिले, जबकि भाजपा के देवराज गुर्जर को 7 वोट मिले। इस तरह फूलचंद ने जीत दर्ज की। यहां भी भाजपा के एक निर्वाचित सदस्य की क्रॉस वोटिंग की बात सामने आई।

देवली में महादेव मीना 12 वोट से जीते
देवली पंचायत समिति के 25 वार्डों में कांग्रेस के 15, भाजपा के 6, RLP का एक, दो निर्दलीय और बहुजन समाज पार्टी का एक सदस्य है। चुनाव में कांग्रेस के महादेव मीना को 18 वोट मिले, जबकि भाजपा के धर्मराज मीना को 6 वोट मिले। एक वोट नोटा में गया। महादेव मीना ने 12 वोट से प्रधान पद पर जीत दर्ज की।

उनियारा में एकता को मिले सभी 14 वोट
उनियारा पंचायत समिति में भाजपा के 6 और निर्दलीय के 3 सदस्य निर्वाचित हुए थे। प्रधान पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी एकता को 14 और भाजपा के नंदकिशोर को 6 वोट मिले। कुल 20 वोट डाले गए। तीन निर्दलीय निर्वाचित सदस्यों ने मतदान नहीं किया। एकता ने 8 वोट से जीत दर्ज की।


सुनिता फागणा की जीत की निर्वाचन अधिकारी ने की घोषणा
टोंक पंचायत समिति में निर्वाचन अधिकारी सीमा खेतान ने नवनिर्वाचित प्रधान सुनिता फागणा की जीत की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने मीडिया को चुनाव प्रक्रिया की जानकारी दी। सुनिता फागणा ने भी जीत के बाद कांग्रेस नेताओं और समर्थकों का आभार जताया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सऊद सईदी और कांग्रेस नेता हंसराज फागणा ने भी मीडिया से बातचीत कर आमजन का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed