{"_id":"e180f5280ba316d09459679d55466e2a","slug":"today-modi-s-rally-in-udaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी के बाद आज उदयपुर में मोदी की रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी के बाद आज उदयपुर में मोदी की रैली
अमर उजाला, जयपुर
Updated Sat, 26 Oct 2013 10:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी जमकर प्रचार करेंगे। यहां भाजपा के पास एक बड़ा वोट बैंक है, जिसे मोदी लहर से भाजपा और बड़ा करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी शनिवार को उदयपुर में सभा करेंगे। इसके बाद अगले महीने राजस्थान में वे पांच से अधिक सभाएं कर सकते हैं। इनमें से तीन सभाओं की तारीखें तय हो चुकी हैं।
विज्ञापन
गुजरात के मुख्यमंत्री आदिवासी वोट और इस क्षेत्रों की सीटों को भाजपा के पक्ष में करने के लिए उदयपुर आ रहे हैं।
प्रदेश की अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित 25 में से वर्तमान में भाजपा के पास तीन सीटें ही हैं और कांग्रेस 22 पर काबिज है। गुजरात सीमा से सटे आधा दर्जन से भी अधिक जिलों में मोदी का अच्छा प्रभाव है और यहां आदिवासी मतदाताओं की संख्या भी अच्छी खासी है।
विज्ञापन
तीन दिन मोदी, दो दिन आडवाणी
भाजपा का चुनाव प्रचार अगले महीने और तेज हो जाएगा। यहां 19, 23 व 28 नवंबर को मोदी का आना तय हो गया है, लेकिन भाजपा के वरिष्ठतम नेता लाल कृष्ण आडवाणी के लिए 24 और 25 तारीख ही तय हो पाई है।
इधर, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ चार दिन यहां रहेंगे। वे 20, 22, 26 व 27 को राजस्थान में रहेंगे। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज भी आडवाणी की तरह दो दिन राजस्थान में रहेंगी। वे 25 व 36 को राजस्थान में भाजपा का प्रचार करेंगी।