फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Three spies arrested for providing border area information to ISI Sri Ganganagar Hanumangarh and Churu

Rajasthan: आईएसआई को बॉर्डर इलाके की जानकारी देने वाले तीन जासूस गिरफ्तार, एक के पिता सेना के रिटायर्ड कर्मचारी

Sun, 03 Jul 2022 04:49 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 03 Jul 2022 04:49 PM IST
सार

केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के सहयोग से राजस्थान इंटेलिजेंस ने 25 से 28 जून के बीच ऑपरेशन सरहद अभियान चलाया। इस दौरान 23 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया था। पूछताछ के बाद तीन को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Three spies arrested for providing border area information to ISI Sri Ganganagar Hanumangarh and Churu
गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान सीआईडी इंटेलिजेंस पुलिस ने श्री गंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू से तीन जासूसों को गिरफ्तार किया है। तीनों जासूस पाकिस्तान खुफिया एजेंसी आईएसआई को सामरिक महत्व की सूचनाएं दे रहे थे। गिरफ्तार किया गया एक आरोपी अब्दुल सत्तार 2010 से पाकिस्तान जा रहा था। बताया जा रहा है कि अब्दुल आईएसआई के लिए स्थानीय एजेंट के रूप में भी काम कर चुका है। वहीं दूसरा आरोपी हनीट्रैप में फंसकर और तीसरा आरोपी पैसों के लिए काम कर रहा था। एक आरोपी के पिता वायुसेना के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के सहयोग से राजस्थान इंटेलिजेंस ने 25 से 28 जून के बीच ऑपरेशन सरहद अभियान चलाया। यह अभियान प्रदेश के सीमावर्ती श्री गंगानगर, हनुमानगढ़ और चुरू जिले में चलाया गया था। इस दौरान इंटेलिजेंस की टीम ने 23 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया था। पूछताछ के दौरान तीन व्यक्तियों के संबंध आईएसआई से होने की बात सामने आई है। यह सभी आईएसआई के लिए जासूसी का काम कर रहे थे। जासूस अब्दुल सत्तार हनुमानगढ़, राम सिंह चूरू और नितिन यादव श्री गंगानगर का रहने वाला है। 
विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए तीनों जासूसों के बारे में जानिए
  • अब्दुल सत्तार 2010 से लगातार पाकिस्तान जा रहा था। इस दौरान आईएसआई से जुड़े लोगों ने उससे संपर्क किया। साथ ही उसे सामरिक महत्व की जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए राजी किया। इसके बाद से वह आईएसआई के स्थानीय एजेंट के तौर पर काम कर रहा था। वह लगातार पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में था और सोशल मीडिया के जरिए हैंडलर को सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थलों की फोटो भेज रहा था। इस काम के बदले उसे हैंडलर उसे लगातार पैसा भी दे रहा था।  
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • दूसरा जासूस नितिन यादव श्री गंगानगर के सूरतगढ़ का रहने वाला है। वह छावनी क्षेत्र में फल-सब्जी आदि बेचता है। अपने काम को लेकर वह प्रतिबंधित क्षेत्रों में भी आता-जाता रहता था। पाकिस्तानी महिला एजेंट ने उसे हनी ट्रैप में फंसाया और फिर सामरिक महत्व की सूचनाएं साझा करने के लिए तैयार किया। इसके बाद से नितिन उसे लगातार फोटो और वीडियो भेज रहा था। इसके बदले में उसे पैसे भी दिए जाते थे। बताया जा रहा है कि जासूस नितिन के पिता वायुसेना के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं।
  • तीसरा जासूस राम सिंह बाड़मेर का रहने वाला है, लेकिन फिलहाल चूरू की एक फैक्ट्री में काम कर रहा था। इंटेलिजेंस की पूछताछ में राम सिंह ने बताया कि उसने आईएसआई को बॉर्डर आउटपोस्ट और सीमावर्ती क्षेत्र के फोटो और वीडियो भेजे थे। इसके बदले में उसे रुपये मिले थे।
मोबाइल में मिले फोटो और वीडियो 
इंटेलिजेंस की टीम ने तीनों जासूसों के मोबाइल जब्त कर लिया हैं। उनकी जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तीनों के मोबाइल में कई फोटो और वीडियो मिले हैं। यह सभी सामरिक महत्व से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed