{"_id":"63be4309dda4bc125b4240d0","slug":"three-missing-children-handed-over-to-relatives","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur: कर्बला से लापता तीन बच्चे नागौरी गेट पहुंचे, पुलिस ने परिजनों को सकुशल सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur: कर्बला से लापता तीन बच्चे नागौरी गेट पहुंचे, पुलिस ने परिजनों को सकुशल सौंपा
Wed, 11 Jan 2023 10:33 AM IST
अर्पित याग्निक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: अर्पित याग्निक
Updated Wed, 11 Jan 2023 10:33 AM IST
सार
जोधपुर शहर के नागौरी गेट क्षेत्र में रात को घूम रहे तीन लापता बच्चों को लोगों ने पुलिस तक पहुंचाया, जिसके बाद पुलिस ने बच्चों को परिजनों को सकुशल सौंप दिया।
विज्ञापन
तीन लापता बच्चों को लोगों ने पुलिस तक पहुंचाया
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
शहर के नागौरी गेट क्षेत्र में घूम रहे तीन बच्चों को लोगों ने पुलिस के सुपुर्द किया। तीनों अंधेरे में अकेले घूम रहे थे। बच्चे पांच, तीन और दो साल के थे। थाने में पहुंचने के बाद पूछताछ कर परिजनों की तलाश शुरू की गई। शाम को तीनों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया।
थाना अधिकारी शेषकरण बारहठ ने बताया कि शाम को लोगों ने सूचना दी थी कि तीन बच्चे भटक कर क्षेत्र में आ गए हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हे थाने में ले लाई। पूछताछ की तो पांच साल के बच्चे ने अपना नाम अनस बताया। बताया कि उसके पिता का नाम मजहर खान है और जनता कॉलोनी में रहते हैं। पुलिस पिता तक पहुंची और उन्हें सूचना दी तो पता चला कि वह अपनी मां के साथ कर्बला में रहता है। माता-पिता अलग-अलग रहते हैं। वहीं, तीन साल के बच्चे का नाम इदरीश और दो साल का जाहिद भी उसके पड़ोस में रहने वाला है, जो अनस के साथ घूमते हुए रास्ता भटक गए थे। पुलिस ने तीनों के परिजनों को इसकी सूचना दी और सकुशल उन्हे सौंप दिया।