{"_id":"5ca0b7b2bdec2213f01bea42","slug":"three-killed-driver-injured-in-car-standing-trainer-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ने खड़े ट्रेलर में टक्कर मारी, दंपती सहित तीन की मौत, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार ने खड़े ट्रेलर में टक्कर मारी, दंपती सहित तीन की मौत, चालक घायल
Sun, 31 Mar 2019 06:38 PM IST
Gaurav Pandey
भाषा, जयपुर
भाषा, जयपुर
Published by: Gaurav Pandey
Updated Sun, 31 Mar 2019 06:38 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर ग्रामीण के प्रागपुरा थाना क्षेत्र में रविवार को बागावास पुलिया के पास तेज गति से जा रही एक कार अनियंत्रित हो कर सड़क किनारे खडे़ ट्रेलर में जा घुसी। हादसे में कार सवार दंपती सहित तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में कार चालक घायल हो गया।
विज्ञापन
थानाधिकारी हितेष शर्मा ने बताया कि जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिल्ली से जयपुर आ रही एक कार अनियंत्रित हो कर, बागावास पुलिया के पास सड़क के किनारे खडे़ ट्रेलर में जा घुसी। हादसे में कार में सवार जयपुर एनआरआई कालोनी निवासी आशीष अग्रवाल उनकी पत्नी विमला सिंघल और गुड़गांव निवासी अरविंद पिलानिया की मौत हो गई तथा कार चालक घायल हो गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि संभवत: कार चालक को नींद की झपकी आने से हादसा हुआ। कार के एयर बैग खुल जाने से कार चालक को ज्यादा चोट नहीं लगी और उसे कोटपूतली के बीडीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। शर्मा ने बताया कि तीनों मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और उनके यहां पहुंचने पर शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन