{"_id":"617cdadd6c13002ebe05ab98","slug":"tent-house-business-owner-turns-snatcher-accused-admitted-involved-in-13-cases-of-chain-snatching","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर: टेंट हाउस का कारोबारी निकला चेन स्नैचर, मां की चेन छीने जाने के बाद खुद वारदातों को देने लगा अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर: टेंट हाउस का कारोबारी निकला चेन स्नैचर, मां की चेन छीने जाने के बाद खुद वारदातों को देने लगा अंजाम
Sat, 30 Oct 2021 11:10 AM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Sat, 30 Oct 2021 11:10 AM IST
सार
जयपुर पुलिस ने चेन स्नेचिंग करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए टेंट हाउस कारोबारी को गिरफ्तार किया है। टेंट हाउस कारोबारी सात साल से इस वारदात को अंजाम दे रहा था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : YakobchukOlena
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में टेंट हाउस का व्यावसाय करने वाले एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। टेंट हाउस व्यवसायी पेशे से चेन स्नैचर है और वह इस धंधे में सात साल से लगा हुआ था। अभी तक चेन स्नेचिंग के कई मामलों में वह संलिप्त रहा है। आरोपी की पहचान विमल कुमार के रूप में हुई है। वह जयपुर में टेंट हाउस का कारोबार करता है। पुलिस के मुताबिक, स्नैचिंग के 13 से अधिक वारदात को अंजाम दे चुका है।
विज्ञापन
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि करीब सात साल पहले कुछ बदमाशों ने उसकी मां की सोने की चेन छीन ली थी, उसकी मां ने बदमाशों द्वारा चेन छीनने के बारे में उसे बताया, जिसके बाद विमल कुमार ने भी चेन स्नेचिंग करने करने का प्लान बनाया और उसके बाद से लगातार चेन छीनने की घटना को अंजाम देता रहा। शुक्रवार को मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने टेंट कारोबारी की दुकान पर दबिश दी और आरोपी को धर दबोचा।
विज्ञापन
स्नैचिंग के 13 मामलों में शामिल
आरोपी ने स्वीकार किया है कि वह स्नैचिंग के करीब 13 मामलों में शामिल था। हालांकि पुलिस को आशंका है कि वह इससे ज्यादा वारदातों को अंजाम दिया होगा। “वह पिछले सात सालों से चेन स्नैचर कर रहा है। डीसीपी (क्राइम) अमृता दुहन ने बताया कि उसके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। साथ ही पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस गिरोह में शामिल बाकी लोगों का भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन