{"_id":"64b79ab2b938ffdce0078c83","slug":"tantrik-raped-minor-girl-in-the-name-of-removing-ghosts-in-bikaner-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: प्रेत बाधा दूर करने के नाम पर तांत्रिक ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, युवती भी दर्ज करा चुकी है केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: प्रेत बाधा दूर करने के नाम पर तांत्रिक ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, युवती भी दर्ज करा चुकी है केस
Wed, 19 Jul 2023 01:41 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 19 Jul 2023 01:41 PM IST
सार
बीकानेर के खाजूवाला इलाके में एक तांत्रिक ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। प्रेत बाधा दूर करने के नाम पर आरोपी एक साल तक पीड़िता के साथ दुष्कर्म करता रहा। अब पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के बीकानेर जिले के खाजूवाला में एक तांत्रिक ने प्रेत बाधा दूर करने के नाम पर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी पिछले एक साल से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। अब पीड़िता की मां ने आरोपी तांत्रिक के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पीड़ित बालिका का परिवार पिछले साल सादुलशहर के हाकमाबाद में रहने वाले तांत्रिक महेंद्र नाथ मेघवाल के संपर्क में आया था। पीड़िता के पिता की कमर में दर्द रहता था। उन्हें पता चला कि महेंद्र नाथ झाड़ फूंक करता है, जिससे दर्द ठीक हो जाता है। उन्होंने महेंद्र को घर बुलाकर अपना इलाज करवाया। इसके बाद से तांत्रिक महेंद्र का पीड़िता के घर आना-जाना शुरू हो गया।
विज्ञापन
नाबालिग पीड़िता की तबीयत भी खराब रहती थी, ऐसे में तांत्रिक ने उसके ऊपर प्रेत बाधा होने की बात कही। इलाज के नाम आरोपी महेंद्र पीड़िता को कमरे में बंद कर लेता और तांत्रिक क्रियाएं करता। इसी दौरान आरोपी ने पीड़िता को डरा-धमकाकर दुष्कर्म करना शुरू कर दिया। एक साल में आरोपी ने पीड़िता के साथ कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां की शिकायत पर खाजूवाला पुलिस ने आरोपी तांत्रिक महेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार आरोपी तांत्रिक महेंद्र के खिलाफ पहले से ही दुष्कर्म का एक केस दर्ज है। ये केस पीड़िता के पड़ोस की ढाणी में रहने वाली एक युवती ने दर्ज कराया था। आरोपी ने उसके साथ भी झाड़-फूंक के नाम पर दुष्कर्म किया था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी तांत्रिक के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।