फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Swami Yeti Narasimhanand threatened to beheaded before Nupur Sharma Jaipur Viral Video

Rajasthan: नुपुर से पहले इस व्यक्ति को मिली थी सिर कलम करने की धमकी, जयपुर में बना वीडियो वायरल हो रहा, पुलिस बोली...

Tue, 19 Jul 2022 03:52 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 19 Jul 2022 03:52 PM IST
सार

जयपुर पुलिस ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर न करें, इससे धार्मिक भावनाएं आहत होने का खतरा है।

विज्ञापन
Swami Yeti Narasimhanand threatened to beheaded before Nupur Sharma Jaipur Viral Video
स्वामी यति नरसिंहानंद, नुपुर शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में सिर तन से जुदा करने की धमकी देने का मामला कन्हैयालाल हत्याकांड से शुरू नहीं हुआ। एक साल पहले भी इस तरह का मामला जयपुर में सामने आया था। अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को अजमेर और अन्य जगहों का बताकर जा रहा है। इस वीडियो में अजमेर से भी ज्यादा अभद्र भाषा सुनाई दे रही है। मामला सामने आने के बाद उसी समय पुलिस ने कुछ लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की थी। एक बार फिर वीडियो वायरल होने के बाद जयपुर पुलिस ने लोगों से अपील करते हुए कहा, इस वीडियो को कहीं भी शेयर न करें, इससे धार्मिक भावनाएं आहत होने का खतरा है।

विज्ञापन


दरअसल, एक साल पहले अप्रेल महीने में सिर तन से जुदा करने की धमकी देने का यह वीडियो जयपुर के चारदीवारी में स्थित घाटगेटबाजार में बनाया गया था। जिसमें सात से आठ लोग रात में बाजार बंद होने के बाद सिर तन से जुदा करने की धमकियां देते दिख रहे हैं। एक व्यक्ति कह रहा है कि नबी की शान में गुस्ताखी बर्दाश्त नहीं होगी, ऐसा करने वाले को इसकी कीमत चुकानी ही होगी। वीडियो के वायरल होने के बाद उसी समय पुलिस ने कुछ लोगों के खिलाफ कार्रवाई की थी।
विज्ञापन


एक मिनट 43 सैकेंड के इस वीडियो में यूपी में रहने वाले धर्म गुरु स्वामी यति नरसिंहानंद का सिर कलम करने की धमकी दी गई थी। स्वामी यति महाराज पर आरोप था कि उन्होनें मुस्लिम धर्म के खिलाफ कठोर शब्द कहे और अभ्रद टिप्पणी भी की थी। जिसके बाद देश भर में कई जगह स्वामी यति के खिलाफ प्रदर्शन भी हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed