राजस्थान की राजधानी जयपुर में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोगामेड़ी की हत्या के बाद से राजस्थान में में तनाव के हालात हैं। कई जिलों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। बाजार बंद हैं और स्कूलों की छूट्टी घोषित कर दी गई है। 24 घंटे से ज्यादा का समय बीतने के बाद भी पुलिस बदमाशों तक नहीं पहुंच पाई है। इससे करणी सेना के कार्यकर्ता और राजपूत समाज के लोगों में नाराजगी हैं। जगह-जगह टायर जलाकर, सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदशर्न किया जा रहा है। लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। बाबा के हत्यारों को फांसी दी जाए। अब देखिए, सुखदेव हत्याकांड के विरोध की तस्वीरें...
राजस्थान के उदयपुर जिले में भी सुखदेव हत्या कांड का विरोध देखने को मिला। जहां हाईवे पर करणी सेना के समर्थकों ने टायर में आग लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।
चित्तौड़गढ़ जिले में लोगों ने हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया। इसके बाद शहर के बाजारों और दुकानों को भी बंद कराया गया।
लोगों की भीड़ जोधपुर रेलवे स्टेशन पहुंची और ट्रैक पर खड़े होकर जमकर नारेबाजी की।
सुखदेव की हत्या से नाराज समर्थक जयपुर के एक रेस्टोरेंट में घुस गए। जहां तोड़फोड़ की गई, इस दौरान कांच का गेट भी तोड़ दिया गया।
जयपुर के सिरसी रोड पर लोगों ने सड़क पर पेड़ रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पेड़ हटाकर जाम खुलवाया।
लोगों को आक्रोश को देखते हुए जोधपुर के जालोरी गेट चौराहे पर बैरिकेडिंग की गई है। हंमागे की आशंका को देखते हुए यहां रिजर्व फोर्स भी तैनात किया गया है।
राजस्थान बंद के ऐलान के बाद भी अजमेर में दुकाने खुलीं तो करणी सेना के समर्थकों ने उन्हें बंद करा दिया।
सुखदेव गोगामेड़ी के समर्थक जयपुर में भाजपा कार्यालय के बाहर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। इस दौरान कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर और बैनर फाड़ दिए गए। कार्यालय में तोड़फोड़ करने की जानकारी भी सामने आई है।
सुखदेव की हत्या के विरोध में उदयपुर में भी प्रदर्शन हुआ। विरोध- प्रदर्शन के बाद लोगों की भीड़ कलेक्ट्रेट पहुंची। इस दौरान भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। हालांकि, जल्द ही हालत काबू में कर लिए गए।