फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajasthan Election Result: जीजा से जीती साली, चाचा ने भतीजी को हराया, जानें किसने जीती रिश्तों की सियासी जंग

Sun, 03 Dec 2023 11:13 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 03 Dec 2023 11:13 PM IST
सार

Rajasthan Election Result Live: चाचा विधायक हैं हमारे, ये कहते हुए कई भतीजों को आपने सुना होगा, लेकिन राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के सियासी मैदान में भतीजे और भतीजियों ने चाचा से मुकाबला किया। इसके अलावा पति-पत्नी, जीजा-साली, देवर-भाभी और भाई-भाई, पिता-पुत्री ने भी एक दूसरे को टक्कर दी। करीब 47 दिन चले इस सियासी गृहयुद्ध के परिणाम सामने आ रहे हैं। जानिए, कौन किसे टक्कर दे रहा है।

विज्ञापन
Rajasthan Election Result 2023 Live Vote Counting Today Assembly Chunav Who Wins Family Battle in Election
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 मतगणना - फोटो : अमर उजाला

Rajasthan Election Result: चाचा विधायक हैं हमारे, ये कहते हुए कई भतीजों को आपने सुना होगा, लेकिन राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के सियासी मैदान में भतीजे और भतीजियों ने चाचा से मुकाबला किया था। इसके अलावा पति-पत्नी, जीजा-साली, भाई-भाई, और पिता-पुत्री ने भी एक दूसरे को टक्कर दी थी। जानिए, कौन किस पर भारी पड़ा? 

इन सीटों पर ये पड़े भारी
 
सीट क्रमांक विधानसभा सीट भाजपा प्रत्याशी कांग्रेस प्रत्याशी अन्य दल परिणाम\रुझान
36 दांतारामगढ़ गजानंद कुमावत वीरेंद्र सिंह डॉ. रीटा सिंह  वीरेंद्र सिंह, जीते
65 अलवर ग्रामीण जयराम जाटव टीकाराम जूली मीना कुमारी  टीकाराम जूली, जीते
79 धौलपुर डॉ. शिवचरण कुशवाहा शोभारानी कुशवाह --  शोभारानी कुशवाह, जीतीं
11 भादरा संजीव बेनीवाल अजीत सिंह बेनीवाल ---  संजीव,जीते
31 खेतड़ी धर्मपाल गुर्जर मनीषा गुर्जर ---  धर्मपाल गुर्जर, जीते
109 नागौर डॉ. ज्योति मिर्धा हरेंद्र मिर्धा ---  हरेंद्र मिर्धा, जीते

Rajasthan Election Result 2023 Live Vote Counting Today Assembly Chunav Who Wins Family Battle in Election
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 मतगणना - फोटो : सोशल मीडिया

दातांरामगढ़: पति-पत्नी एक ही सीट पर लड़े
सीकर जिले की दातांरामगढ़ सीट पर कांग्रेस से मौजूदा विधायक वीरेंद्र सिंह चुनाव लड़े। वहीं, जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) से उनकी पत्नी डॉ. रीटा सिंह ने उन्हें टक्कर दी थी। वह जेजेपी की महिला मोर्चा की अध्यक्ष भी हैं।

Rajasthan Election Result 2023 Live Vote Counting Today Assembly Chunav Who Wins Family Battle in Election
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 मतगणना - फोटो : अमर उजाला

अलवर ग्रामीण: बेटी ने पिता को दी थी चुनौती
अलवर जिले की इस सीट से भाजपा से जयराम जाटव चुनावी मैदान में उतरे थे। उनकी बेटी मीना कुमारी ने निर्दलीय चुनाव लड़ा। जयराम इस सीट से दो बार विधायक रह चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajasthan Election Result 2023 Live Vote Counting Today Assembly Chunav Who Wins Family Battle in Election
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 मतगणना - फोटो : सोशल मीडिया

धौलपुर: साली ने जीजा से किया मुकाबला
धौलपुर जिले की इस सीट से कांग्रेस के टिकट पर शोभारानी कुशवाह ने चुनाव लड़ा। शिवचरण कुशवाह भाजपा के टिकट पर मैदान में उतरे। ये दोनों रिश्ते में जीजा साली लगते हैं।

विज्ञापन
Rajasthan Election Result 2023 Live Vote Counting Today Assembly Chunav Who Wins Family Battle in Election
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 मतगणना - फोटो : सोशल मीडिया

भादरा: भतीजे ने चाचा को दी टक्कर
चूरू जिले की इस सीट पर भाजपा से संजीव बेनीवाल ने चुनाव लड़ा। वहीं, कांग्रेस से उनके भतीजे अजीत बेनीवाल मैदान में उतरे थे। संजीव भाजपा से दो बार विधायक रह चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed