{"_id":"62271d17784ce95d7f393d9b","slug":"student-who-came-to-tonk-after-returning-from-ukraine-told-pm-modi-the-guarantee-of-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: यूक्रेन से लौटकर टोंक आए छात्र ने पीएम मोदी को बताया सुरक्षा की गारंटी, राज्य सरकार का जताया आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: यूक्रेन से लौटकर टोंक आए छात्र ने पीएम मोदी को बताया सुरक्षा की गारंटी, राज्य सरकार का जताया आभार
Tue, 08 Mar 2022 02:38 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 08 Mar 2022 02:38 PM IST
सार
टाेंक के छात्र अजय ने बताया कि यूक्रेन में 24 फरवरी को ही संकट खड़ा हो गया था। इंडियन एम्बेसी ने गाइडलाइन जारी करते हुए सभी भारतीयों से यूक्रेन छोड़ने के लिए कह दिया था।
विज्ञापन
अजय शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Russia and Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच 13 दिन से लगातार जंग हो रही है। इस जंग के खत्म होने के आसार अभी नजर नहीं आ रहे हैं। एक दिन पहले सोमवार को दोनों देशों के बीच हुई वार्ता में कोई सहमति नहीं बन पाई है। इधर, यूक्रेन और रूस के बीच छिड़ी जंग में कई भारतीय युवा फंसे हुए हैं, जिन्हें केंद्र सरकार लगातार वापस ला रही है। हजारों बच्चों की वतन वापसी भी हो चुकी है। राजस्थान के टाेंक जिले का रहने वाला छात्र भी यूक्रेन से वापस लौटा है। यहां आने के बाद मीडिया से बातचीत में छात्र ने पीएम मोदी को सुरक्षा की गारंटी बताया है।
विज्ञापन
दरअसल, टोंक के टोडारायसिंह उपखंड खरेड़ा का रहना वाला छात्र अजय शर्मा यूक्रेन से सकुशल घर लौटा तो उसके मुंह से यही शब्द सुनाई दिए। छात्र और उसके परिवार ने केंद्र सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। छात्र अजय ने बताया कि यूक्रेन में 24 फरवरी को ही संकट खड़ा हो गया था।
विज्ञापन
इसके तुरंत बाद इंडियन एम्बेसी ने एक गाइडलाइन जारी करते हुए सभी भारतीयों से यूक्रेन छोड़ने के लिए कह दिया था। अन्य भारतीयों के साथ वह भी तिरंगे को ढाल बनाकर पड़ोसी देश की सीमा पर पहुंचा। यहां से एयर लिफ्ट कर उसे दिल्ली लाया गया। उससे यात्रा का किराया नहीं लिया गया। छात्र ने सकुशल वापसी पर भारत सरकार और पीएम मोदी का अहम रोल बताया, साथ ही राज्य सरकार को भी धन्यवाद दिया है।
विज्ञापन