फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Student who came to tonk after returning from ukraine told pm modi the guarantee of security

Rajasthan: यूक्रेन से लौटकर टोंक आए छात्र ने पीएम मोदी को बताया सुरक्षा की गारंटी, राज्य सरकार का जताया आभार

Tue, 08 Mar 2022 02:38 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 08 Mar 2022 02:38 PM IST
सार

टाेंक के छात्र अजय ने बताया कि यूक्रेन में 24 फरवरी को ही संकट खड़ा हो गया था। इंडियन एम्बेसी ने गाइडलाइन जारी करते हुए सभी भारतीयों से यूक्रेन छोड़ने के लिए कह दिया था।  

विज्ञापन
Student who came to tonk after returning from ukraine told pm modi the guarantee of security
अजय शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Russia and Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच 13 दिन से लगातार जंग हो रही है। इस जंग के खत्म होने के आसार अभी नजर नहीं आ रहे हैं। एक दिन पहले सोमवार को दोनों देशों के बीच हुई वार्ता में कोई सहमति नहीं बन पाई है। इधर, यूक्रेन और रूस के बीच छिड़ी जंग में कई भारतीय युवा फंसे हुए हैं, जिन्हें केंद्र सरकार लगातार वापस ला रही है। हजारों बच्चों की वतन वापसी भी हो चुकी है। राजस्थान के टाेंक जिले का रहने वाला छात्र भी यूक्रेन से वापस लौटा है। यहां आने के बाद मीडिया से बातचीत में छात्र ने पीएम मोदी को सुरक्षा की गारंटी बताया है। 

विज्ञापन


दरअसल, टोंक के टोडारायसिंह उपखंड खरेड़ा का रहना वाला छात्र अजय शर्मा यूक्रेन से सकुशल घर लौटा तो उसके मुंह से यही शब्द सुनाई दिए। छात्र और उसके परिवार ने केंद्र सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। छात्र अजय ने बताया कि यूक्रेन में 24 फरवरी को ही संकट खड़ा हो गया था।
विज्ञापन


इसके तुरंत बाद इंडियन एम्बेसी ने एक गाइडलाइन जारी करते हुए सभी भारतीयों से यूक्रेन छोड़ने के लिए कह दिया था। अन्य भारतीयों के साथ वह भी तिरंगे को ढाल बनाकर पड़ोसी देश की सीमा पर पहुंचा। यहां से एयर लिफ्ट कर उसे दिल्ली लाया गया। उससे यात्रा का किराया नहीं लिया गया। छात्र ने सकुशल वापसी पर भारत सरकार और पीएम मोदी का अहम रोल बताया, साथ ही राज्य सरकार को भी धन्यवाद दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed