फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   State level sub junior boxing competition will start from tomorrow in Karauli

Rajasthan: करौली में कल से शुरू होगा बॉक्सिंग का रोमांच, प्रतियोगिता में प्रदेश के 400 मुक्केबाज लगाएंगे पंच

Fri, 28 Jul 2023 08:40 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 28 Jul 2023 08:40 PM IST
सार

करौली में शनिवार से बॉक्सिंग का रोमांच छाएगा। राज्य स्तरीय सब जूनियर बालक-बालिका वर्ग की मुक्केबाजी प्रतियोगिता शुरू होगी। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के करीब 400 बॉक्सर हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
State level sub junior boxing competition will start from tomorrow in Karauli
प्रतियोगिता के जानकारी देते आयोजन समिति के सदस्य। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

करौली जिला मुख्यालय पर शनिवार से बॉक्सिंग का रोमांच छाएगा। प्रदेश के करीब 400 बालक-बालिका बॉक्सर मुक्केबाजी के पंच दिखाएंगे। जिला मुक्केबाजी संघ करौली और मनीष राज स्पोर्टस एकेडमी के तत्वावधान में करौली में 38वीं राज्य स्तरीय सब जूनियर बालक वर्ग और 22वीं राज्य स्तरीय बालिका वर्ग की मुक्केबाजी प्रतियोगिता शनिवार से शुरू होगी। 

विज्ञापन


बॉक्सिंग प्रतियोगिता को लेकर आयोजन समिति की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। प्रतियोगिता को लेकर शुक्रवार को एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में जिला मुक्केबाजी संघ के पदाधिकारियों ने जानकारी दी। संघ के सचिव धारा मीना ने बताया कि मुंशी त्रिलोकचन्द माथुर स्टेडियम में 29 से 31 जुलाई तक राज्य स्तरीय सब जूनियर बालक-बालिका वर्ग की मुक्केबाजी प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता में प्रदेश के 25 जिलों की टीमों के बॉक्सर भाग लेंगे। इनमें करीब 200 बालक और करीब 175 बालिकाएं शामिल हैं। प्रतियोगिता के लिए करीब 30 रैफरी और निर्णायक लगाए गए हैं।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में सुबह 8 बजे से 11 बजे तक और शाम को पांच बजे से रात 11 बजे तक मैच होंगे। इस मौके पर संघ के संयुक्त सचिव विक्रम जगरवार सहित आयोजन समिति के अनिल शर्मा मेडिकल, पुष्पेन्द्र कुमार शर्मा, साजिद खान, सोनू सारस्वत, बॉवी राजपूत, नितिन शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed