Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sri Ganganagar News ›   sriganganagar rajsinghnagar bus accident youth manish killed 10 days before wedding

मातम में बदलीं खुशियां: शादी से दस दिन पहले हादसा, बस की चपेट में आकर युवक की मौत

Mon, 23 Nov 2026 07:23 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 23 Nov 2026 07:23 PM IST
सार

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर बस स्टैंड पर मरम्मत के दौरान अचानक चालू हुई निजी बस की चपेट में आने से 23 वर्षीय मनीष की मौत हो गई। उसकी शादी महज दस दिन बाद होनी थी। हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया।

विज्ञापन
sriganganagar rajsinghnagar bus accident youth manish killed 10 days before wedding
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के रायसिंहनगर बस स्टैंड पर सोमवार सुबह हुए दर्दनाक हादसे में 23 वर्षीय युवक मनीष की मौके पर ही मौत हो गई। वह बस स्टैंड पर खड़ी निजी बस के नीचे जाकर उसके सेल्फ स्टार्ट सिस्टम की मरम्मत करने का काम कर रहा था। उसी समय बस अचानक चालू होकर आगे बढ़ गई और मनीष उसके पहियों की चपेट में आ गया।
विज्ञापन


बस स्टैंड पर फैली अफरा-तफरी
रायसिंहनगर बस स्टैंड पर यह हादसा होते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई। अनियंत्रित हुई निजी बस एक होटल से जा टकराई, जिसके बाद वह रुकी। इस दौरान बस स्टैंड पर मौजूद फल विक्रेता भी बस की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- राजस्थान भाजपा में घमासान: किरोड़ी लाल के बयान से सियासी हलचल, हरियाणा की बात कहकर बहुत कुछ बोल गए कृषि मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन


मरम्मत के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गांव लिखमेवाला का निवासी मनीष रायसिंहनगर बस स्टैंड पर खड़ी निजी बस को ठीक कर रहा था। बस के सेल्फ स्टार्ट सिस्टम में खराबी आ गई थी। इसी खराबी को दूर करने के लिए मनीष बस के नीचे घुसकर मरम्मत में जुटा हुआ था। बस अचानक स्टार्ट हो गई और तेजी से आगे की ओर बढ़ गई। मनीष को संभलने या बाहर निकलने का बिल्कुल मौका नहीं मिला। वह बस के भारी पहियों के नीचे कुचला गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

शादी की खुशियां मातम में बदलीं
हादसे का सबसे दर्दनाक पहलू युवक की शादी से जुड़ा है। मनीष की शादी महज 10 दिन बाद होनी तय हुई थी। परिवार में विवाह की तैयारियां बेहद जोरों पर चल रही थीं। घर के सदस्य तथा रिश्तेदार परिचितों को शादी के निमंत्रण पत्र बांट रहे थे। परिवार में हर तरफ हर्ष और उल्लास का माहौल था। सुबह हुए हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां एक पल में मातम में बदल दीं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed