Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Anupgarh: Key Accused in 8 Kg RDX Seizure Arrested, Also Wanted in Punjab Grenade Attack Case

अनूपगढ़: आरडीएक्स और हथियार बरामदगी मामले में बड़ी कामयाबी, एक लाख का इनामी आरोपी गिरफ्तार, 23 नवंबर तक रिमांड

Thu, 19 Nov 2026 04:12 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपगढ़ Published by: प्रिया वर्मा Updated Thu, 19 Nov 2026 04:12 PM IST
सार

आरडीएक्स और हथियारों की बरामदगी के मामले में राजस्थान एटीएस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। पंजाब की जेल से प्रोटेक्शन वारंट पर लाए गए आरोपी को 23 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। 

विज्ञापन
Anupgarh: Key Accused in 8 Kg RDX Seizure Arrested, Also Wanted in Punjab Grenade Attack Case
हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान एटीएस ने जिले के रावला मंडी क्षेत्र के गांव 12 केएनडी में आरडीएक्स और हथियार मिलने के मामले में मुख्य आरोपी कुलवंत उर्फ सूखा को गिरफ्तार किया है। एटीएस की टीम आरोपी को पंजाब की फिरोजपुर जेल से प्रोटेक्शन वारंट पर लेकर आई है। इसके बाद टीम ने आरोपी को घड़साना न्यायालय में पेश किया, जहां से एटीएस को 23 नवंबर तक आरोपी की पुलिस रिमांड मिली है। एटीएस निरीक्षक विनोद सिंह ने बताया कि कुलवंत उर्फ सूखा से पुलिस रिमांड के दौरान गहन पूछताछ की जाएगी। इस पूछताछ के जरिये मामले के विभिन्न पहलुओं तथा इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई जाएंगी।
विज्ञापन


पंजाब के हमले में भी था वांछित
मुख्य आरोपी कुलवंत उर्फ सूखा पंजाब में हुए एक गंभीर अपराध में भी शामिल रहा है। वह पंजाब के जलालाबाद में हुए ग्रेनेड हमले के मामले में भी काफी समय से वांछित चल रहा था। पंजाब पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। एटीएस की टीम अब आरोपी से उसके नेटवर्क और अन्य साथियों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जयपुर: राजस्थान में विदेशी MBBS डिग्री फर्जीवाड़ा, SOG ने 5 और आरोपी दबोचे
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान से जुड़े तारों की पड़ताल
यह मामला 13 अक्तूबर का है, जब अनूपगढ़ जिले के रावला मंडी क्षेत्र स्थित गांव 12 केएनडी में लगभग 8 किलोग्राम आरडीएक्स और अन्य हथियार बरामद हुए थे। इस बरामदगी के बाद सुरक्षा और जांच एजेंसियों ने पाकिस्तान से विस्फोटक सामग्री व हथियार भारत पहुंचाए जाने के कोण से अपनी जांच शुरू की थी। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब राजस्थान एटीएस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और विस्फोटक पहुंचाने वाली कड़ियों की जांच कर रही है। आरोपी से 23 नवंबर तक पुलिस रिमांड के दौरान गहन पूछताछ की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed