फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sri Ganganagar News ›   Sri Ganganagar Businessman Threatened for Five Crore Extortion

श्रीगंगानगर: कारोबारियों को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी, व्हाट्सएप कॉल कर मांगे 5-5 करोड़

Tue, 03 Nov 2026 08:43 PM IST
श्री गंगानगर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री गंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री गंगानगर Published by: श्री गंगानगर ब्यूरो Updated Tue, 03 Nov 2026 08:43 PM IST
सार

श्रीगंगानगर में एक पेट्रोल पंप संचालक और इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी से व्हाट्सएप कॉल के जरिए 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है। कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई का भाई आरजू बिश्नोई बताया और कारोबारी के परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, हालांकि लॉरेंस गैंग से संबंध की पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
Sri Ganganagar Businessman Threatened for Five Crore Extortion
श्रीगंगानगर के व्यापारियों को व्हाट्सएप पर आई धमकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीगंगानगर शहर में कारोबारियों को गैंगस्टर के नाम पर धमकाकर फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। इस बार एक पेट्रोल पंप संचालक और इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी को व्हाट्सएप कॉल के जरिए धमकी देकर 5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई है। कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई का भाई आरजू बिश्नोई बताया और जान से मारने की धमकी दी। वहीं, कुछ दिन पहले जिला परिषद प्रत्याशी को धमकी देकर 2 करोड़ मांगे गए थे।
विज्ञापन


विदेशी नंबर से 6 बार किया कॉल
शिकायतकर्ता ने बताया कि वह अपने पिता के साथ कोतवाली रोड स्थित एक बुक स्टोर का संचालक है। 2 नवंबर की रात 9:13 से 9:27 बजे के बीच विदेशी नंबर से उसके व्हाट्सएप पर 6 बार कॉल आई, लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं की। रात 9:29 बजे इसी नंबर से दोबारा वॉइस कॉल आई। शिकायतकर्ता ने रात करीब 11 बजे इसकी रिकॉर्डिंग सुनी।
विज्ञापन


कॉल करने वाले ने कारोबारी को उसके व्यवसाय की जानकारी देते हुए नाथांवाली के पास पेट्रोल पंप और गांधी चौक स्थित दुकान का जिक्र किया। आरोपी ने कहा- वह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई आरजू बिश्नोई बोल रहा है। उनके आदमियों की कारोबारी पर नजर है और आस-पास मौजूद हैं। अगर उसने 5 करोड़ रुपए नहीं दिए तो उसके (कारोबारी) के परिवार को जान से मार दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेशी नंबरों से आया कॉल
सीओ सिटी आईपीएस नितिन चौधरी ने बताया कि शहर में व्यापारियों को धमकी देने का मामला सामने आया है। धमकी देने के लिए विदेशी नंबरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। वीपीएन आदि के उपयोग के कारण ऐसे नंबरों को ट्रैक करना पॉसिबल नहीं है। पुलिस धमकी देने वालों के स्थानीय नेटवर्क को डिटेन करने में जुटी है।

चौधरी ने कहा कि अभी इस मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से संबंध होने की पुष्टि नहीं की जा सकती। कई बार लोग बड़े गैंगस्टर का नाम लेकर भी धमकियां देते हैं। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। आमजन से अपील की कि ऐसी धमकी मिलने पर घबराएं नहीं और तुरंत पुलिस को सूचना दें।


जनवरी से नवंबर तक धमकियों का सिलसिला
28 जनवरी को श्रीविजयनगर थाना क्षेत्र के एक व्यापारी से 2 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी। मई 2026 में श्रीगंगानगर शहर के एक ज्वेलर को गैंग से जुड़े लोगों की ओर से धमकी देने और रेकी करने का मामला सामने आया था। मई में कोतवाली थाना क्षेत्र में एक ज्वेलर को जान से मारने की धमकी देकर फिरौती मांगने का मामला सामने आया था। 25 अक्टूबर को श्रीगंगानगर में जिला परिषद चुनाव लड़ रहे माकपा प्रत्याशी बेअंत सिंह उर्फ बिट्टू प्रधान को विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल कर 2 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed