{"_id":"6ae851e221cffbd1f6098a22","slug":"sriganganagar-house-theft-jewellery-cash-stolen-jawahar-nagar-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: मकान को ताला लगाकर गया था परिवार, लौटने पर टूटा मिला गेट; घर से लाखों का माल गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: मकान को ताला लगाकर गया था परिवार, लौटने पर टूटा मिला गेट; घर से लाखों का माल गायब
Mon, 02 Nov 2026 02:33 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी
Updated Mon, 02 Nov 2026 02:33 PM IST
सार
श्रीगंगानगर में चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और घरेलू सामान पर हाथ साफ कर दिया। परिवार रिश्तेदारी में आयोजित कार्यक्रम में गया हुआ था। इसी दौरान चोरों ने मकान के ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
श्रीगंगानगर शहर के जवाहरनगर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाया। चोर मकान से लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात, कैश और घरेलू सामान चोरी कर ले गए। परिवार अपनी रिश्तेदारी में पारिवारिक कार्यक्रम में गया हुआ था इस दौरान चोरों ने पीछे से मकान में धावा बोल दिया।
मामला एसएसबी रोड स्थित चक 3 छोटी की गली नंबर 8 का है। शिकायतकर्ता मोहम्मद लुकमान खान (61) ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह अपने परिवार और बच्चों के साथ लखूवाली (हनुमानगढ़) गए थे। जाते समय भी अपने मकान को ताला लगाकर गए थे। सुबह जब वे वापस लौटे तो मकान के गेट के ताले टूटे हुए मिले। अंदर कमरों में रखी अलमारियों का सामान बिखरा पड़ा था।
ये भी पढ़ें- झुंझुनूं में बड़ा हादसा: सड़क निर्माण के दौरान 11 हजार वोल्ट की लाइन से टकराई मशीन, आठ मजदूरों की मौत की सूचना
विज्ञापन
जिसके बाद शिकायतकर्ता ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और फोटोग्राफी करवाई। इसके बाद परिवार ने घर में सामान की जांच की तो अलमारी में रखे पत्नी और बच्चियों के 5 तोला सोने के गहने और 1.25 किलो चांदी के गहने गायब मिले। इसके अलावा परिवार के पहनने के कपड़े और बर्तन भी चोरी हो गए।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई विनोद कुमार कर रहे हैं।