Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sri Ganganagar News ›   rajasthan sri ganganagar fake ghee seized 17868 litres worth 1 23 crore three arrested palm oil adulteration

श्रीगंगानगर में नकली घी के कारोबार का भंडाफोड़: 1.23 करोड़ रुपये का 17,868 लीटर घी जब्त; तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue, 03 Nov 2026 09:20 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,श्रीगंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,श्रीगंगानगर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 03 Nov 2026 09:20 AM IST
सार

राजस्थान के श्रीगंगानगर में 'शुद्ध आहार-मिलावट पर वार' अभियान के तहत पुलिस, जयपुर सीआईडी और जिला विशेष टीम ने करीब आधा दर्जन स्थानों पर छापेमारी कर 17,868 लीटर संदिग्ध घी जब्त किया है। इसकी कीमत करीब 1.23 करोड़ रुपये बताई गई है।

विज्ञापन
rajasthan sri ganganagar fake ghee seized 17868 litres worth 1 23 crore three arrested palm oil adulteration
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

त्योहारी सीजन से पहले राजस्थान के श्रीगंगानगर में नकली घी के बड़े कारोबार का खुलासा हुआ है। आम लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर पाम ऑयल को देसी घी बताकर बाजार में बेचा जा रहा था। 'शुद्ध आहार-मिलावट पर वार' अभियान के तहत पुलिस ने जयपुर सीआईडी और जिला विशेष टीम के साथ मिलकर जिले में करीब आधा दर्जन जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान श्रीगंगानगर शहर और सूरतगढ़ से कुल 17,868 लीटर संदिग्ध घी जब्त किया गया। इसकी कीमत करीब 1.23 करोड़ रुपये बताई गई है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

अनन्या ट्रेडिंग कंपनी के गोदाम से 1.23 करोड़ का घी जब्त

पुलिस और जांच टीमों ने पहली बड़ी कार्रवाई श्रीगंगानगर शहर स्थित अनन्या ट्रेडिंग कंपनी के गोदाम पर की। छापेमारी के दौरान यहां से 16,348 लीटर संदिग्ध मिलावटी घी बरामद किया गया। इसकी बाजार कीमत करीब 1 करोड़ 23 लाख रुपये आंकी गई है। कार्रवाई के दौरान गोदाम से 3.50 लाख रुपये नकद और एक मारुति वैन भी बरामद की गई। पुलिस ने इस मामले में राम तायल, मुकेश कुमार और विकास कुमार को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई पूरी होने के बाद प्रशासन ने गोदाम को पूरी तरह सील कर दिया।

विज्ञापन

सूरतगढ़ में पांच ब्रांड के नाम से पैक घी बरामद

नकली घी के खिलाफ दूसरी बड़ी कार्रवाई सूरतगढ़ के वार्ड-39 स्थित पारस होलसेल भंडार के गोदाम में की गई। खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने यहां छापा मारकर 1,520 लीटर संदिग्ध घी जब्त किया। गोदाम की तलाशी के दौरान बंसरी, गौकेश, वास्तु, बांसली और मायरा सहित अलग-अलग ब्रांडों के नाम से पैक किए गए घी के पैकेट मिले। इस कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी रणजीत खुड़िया और सहायक उपनिरीक्षक छोटूराम सहित पुलिस और संबंधित विभागों के कई अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाम ऑयल को देसी घी बताकर बेचने का खेल

पुलिस अधीक्षक हरिशंकर ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि पाम ऑयल को देसी घी बताकर बाजार में बेचा जा रहा था। पुलिस और संबंधित विभागों की संयुक्त टीमें अब इस पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही हैं। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि संदिग्ध घी की आपूर्ति किन-किन इलाकों में की जा रही थी और इस अवैध कारोबार में कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले के अन्य स्थानों पर भी लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य त्योहारी सीजन में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकना और लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed