फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Six people kidnapped a woman and gang-raped her for 14 days in Bharatpur

Rajasthan: भरतपुर में महिला से गैंगरेप, 6 लोगों ने होटल और किराए के कमरे में 14 दिन तक बंधक बनाकर की ज्यादती

Tue, 19 Sep 2023 08:54 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 19 Sep 2023 08:54 PM IST
सार

भरतपुर की रहने वाली महिला ने कामां थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि छह आरोपियों ने धोखे से अगवा कर उसके साथ 14 दिन तक गैंगरेप किया। आरोपियों ने उसे होटल और किराए के कमरे में बंधक बनाकर रखा।

विज्ञापन
Six people kidnapped a woman and gang-raped her for 14 days in Bharatpur
छात्रा से गैंगरेप की कोशिश

विस्तार

डीग जिले के कामां थाना इलाके में एक महिला के को अगवा कर 14 दिन तक गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। 6 लोगों ने महिला को होटल और किराए के कमरे में बंधक बनाकर 14 दिन तक गैंगरेप किया। इस दौरान आरोपियों ने महिला के बच्चों को भी अपने साथ रखा। आरोपी महिला को किराए पर कमरा और नौकरी दिलाने की बात कहकर अपने साथ ले गए थे। मजदूरी कर बच्चों का पेट पालने वाली महिला उनके झांसे में आ गई और उनके साथ चली गई। 

विज्ञापन


मंगलवार 18 सितंबर को महिला ने कामां थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। अपनी शिकायत में उसने बताया कि 10 साल पहले उसके पति का निधन हो गया था। जिसके बाद वह अपने दोनों बच्चों के साथ गोपालगढ़ थाना इलाके में अपने पिता के घर रहने लगी, लेकिन वहां विवाद होने के बाद उसने बच्चों के साथ पिता का घर छोड़ दिया। इसके बाद वह कामां थाना इलाके में किराए के मकान में रहने लगी और मजदूरी कर घर चलाने लगी। कामां में काम नहीं मिलने के कारण वह सीकरी चली गई। वहां पीड़िता को आसू निवासी झोतली मिला। उसने उसे वहां रहने के लिए 1-2 कमरे दिखाए, लेकिन उसे पसंद नहीं आए। जिसके बाद वह कामां आ गई।
विज्ञापन


अगले दिन आसू ने महिला के पास कॉल कर कहा कि उसका रिश्तेदार उसे कमरा और नौकरी दिला देगा, जिसके बाद वह सीकरी चली गई। आसू ने महिला को शादी वास गांव के रहने वाले इलियास से मिलाया। इलियास ने महिला से कहा कि उसने उसकी नौकरी और रहने की व्यवस्था कर दी है। करीब 20 दिन बाद कामां में महिला के कमरे पर 5-6 लोग पहुंचे। उन्होंने महिला से कहा कि हमें इलियास ने भेजा है और उसे सामान के साथ बुलाया है। महिला टेम्पो में सामान लोड कर उनके साथ चली गई। तीन लोग उसके साथ टेम्पो में बैठे गए और तीन बाइक से पीछे-पीछे आ रहे थे। रास्ते में उन लोगों ने महिला को कोल्ड ड्रिंक पिलाई, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। महिला को होश आया तो उसके बच्चे नहीं थे और वह एक होटल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने बताया कि होटल में आसू निवासी झोतली, इलियास निवासी शादी वास, अख्तर निवासी धर्मशाला, जमशैद, जैकम और रुजदार निवासी गुलपाड़ा ने बच्चों की हत्या करने की धमकी देकर 7 दिन तक होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने महिला का सिम और मोबाइल भी तोड़ दिया था। इसके बाद वे महिला को एक किराए के कमरे में ले गए और वहां भी 7 दिन तक उसके साथ गैंगरेप किया।  17 सितंबर को आरोपी महिला के बच्चों को उसके पास छोड़कर चले गए। अगले दिन 18 सितंबर को महिला ने कामां थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed