फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Six People died due to soil collapse in sapotra of karauli Rajasthan

Big Accident: राजस्थान के करौली में मिट्टी का टीला ढहने से 6 लोगों की मौत, कई के दबने की आशंका

Mon, 10 Oct 2022 07:12 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 10 Oct 2022 07:12 PM IST
सार

राजस्थान के करौली जिले में सोमवार शाम को दर्दनाक हुआ। सपोटरा एरिया के मेदपुरा सिमिर गांव में कई लोग मिट्टी की ढाय में दब गए। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। घायलों को सपोटरा अस्पताल लाया गया है।

विज्ञापन
Six People died due to soil collapse in sapotra of karauli Rajasthan
मिट्टी का टीला ढहने से 6 लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करौली जिले में सपोटरा उपखंड के सिमिर गांव में मिट्टी का टीला गिरने से छह लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में तीन बच्चियां और 3 महिलाए शामिल हैं। हादसे में तीन से चार लोगों के घायल होने की सूचना है। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई है।

विज्ञापन


बता दें कि हादसे में एक अन्य महिला के साथ ही दो बच्चियां भी घायल हुई हैं, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी घटना स्थल के लिए रवाना हो गए। जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह भी घटनास्थल  पर पहुंचे।
विज्ञापन


अचानक ढहा मिट्टी का टीला...
ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक, सपोटरा उपखंड की ग्राम पंचायत सिमर के मेदपुरा गांव की महिलाएं और बालिकाएं दोपहर बाद अपने खेतों की ओर जा रही थीं। तभी कच्चे रास्ते से गुजरने के दौरान अचानक मिट्टी का टीला ढह गया। मलबे में दबन से छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कई अन्य लोगों के भी मिट्टी में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना से इलाके में अफरा-तफरी...
मृतकों में गोपाल माली की धर्मपत्नी रामनरी सहित उसकी तीन बेटियों की मौत हो गई। साथ ही गांव के राजेश की धर्मपत्नी और एक अन्य महिला केसवंती की भी जान चली हई। वहीं अन्य लोगों के मिट्टी में दबे होने की आशंका है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मिट्टी में दबे लोगों को निकालने का प्रयास कर रहे हैं। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed