फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News: Revdar police arrested Vikram, accused of tractor theft

Sirohi News: ट्रैक्टर चोरी के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, साढ़े सात माह से था फरार

Sat, 08 Mar 2025 04:05 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Sat, 08 Mar 2025 04:05 PM IST
सार

रेवदर थानाधिकारी सीताराम की अगुवाई में पुलिस टीम ने सिरोही जिले के होलागरा निवासी विक्रम को एक कृषि कुएं से पकड़ा। आरोपी पर पहले भी चोरी के कई मामले होने की संभावना है, और पुलिस उससे गहराई से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Sirohi News: Revdar police arrested Vikram, accused of tractor theft
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Sirohi News: ट्रैक्टर चोरी के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, साढ़े सात माह से था फरार

विज्ञापन


रेवदर पुलिस टीम द्वारा साढ़े सात माह पुराने ट्रैक्टर चोरी के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ में यह सामने आया कि वह विश्वास में लेकर वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस के अनुसार रेवदर थानाधिकारी सीताराम की अगुवाई में टीम द्वारा यह कारवाई की गई। होलागरा, पुलिस थाना अनादरा, जिला सिरोही निवासी विकम उर्फ विकिया पुत्र मफतलाल उर्फ मफताराम कोली को रेवदर में एक कृषि कुए से दस्तियाब कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी चोरी करने का आदि है तथा इससे हल्का क्षेत्र व आसपास में और भी चोरियां खुलने की संम्भवना है। उससे बारीकी से पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई में मंडार पुलिस थाना के सहायक उपनिरीक्षक एवं तत्कालीन अनुसंधान अधिकारी मोहनलाल, पुलिस थाना रेवदर के सहायक उपनिरीक्षक भरत कुमार, कांस्टेबल भजनलाल एवं खेराजराम सम्मिलित रहे।
विज्ञापन


13 जुलाई 2024 को ट्रैक्टर चोरी कर हो गया था फरार
पुलिस के अनुसार इस मामले में अनापुर, पुलिस थाना रेवदर, जिला सिरोही निवासी वीराराम पुत्र भाणराम रेबारी ने 15 जुलाई 2024 को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि 13 जुलाई 2024 को वह अपने परिवार सहित अपने कुएं से अनापुर गांव मे आया हुआ था। उसका कुआं अनापुर गांव में छीपा नाड़ी के पास में आया हुआ है। शाम को उसका पुत्र लक्ष्मण भैसों को पानी पिलाने के लिए कुंए पर गया तो होलागरा निवासी उसका ड्राइवर विक्रम पुत्र मफतलाल कोली उसके घर से भाग कर जाता हुआ दिखा। तब उसके लड़के ने उसे फोन करके कुएं पर बुलाया। वह कुएं पर गया तो माड (मकान) का दरवाजा खुला था तथा ताला टूटा हुआ था। कमरे में रखी पेटी का ताला टूटा हुआ था तथा कमरे में रखे हुए रूपये व सोने चांदी के आभूषण उसका ट्रैक्टर ड्राईवर विक्रम चोरी करके लेकर गया है। विकम मोबाईल फोन भी नहीं रखता है। वह विक्रम के घर पर गया तो वहां पर भी विक्रम नहीं मिला है। इस पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे की गई कार्रवाई
इस मामले में आरोपी विक्रमकुमार उर्फ विकिया पुत्र मफताराम उर्फ मफतलाल कोली के पास कोई मोबाईल फोन नही होने तथा उसका कोई स्थाई ठिकाना नहीं होने के कारण उसे दस्तियाब करना पुलिस के लिए काफी चुनौतीपूर्ण था। पुलिस द्वारा घटनास्थल अनापुर से जसवन्तपुरा, सिलदर रूट, दांतराई-रेवदर रूट तथा निम्बज रायपुर रूट सभी सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए। इन रूट पर चलने वाले स्थाई टैक्सी चालकों तथा बस चालकों से पूछताछ की गई। मगर आरोपी विक्रम उर्फ विकिया का कोई सुराग नहीं लगा। आरोपी मूल रूप से होलागरा का निवासी होने से होलागरा और उसके रिश्तेदारी में पता किया तो विक्रम उर्फ विकिया का गांव और रिश्तेदारी में आना जाना नहीं रहता था, न ही गांव में किसी व्यक्ति के संम्पर्क में रहता था। आरोपी विक्रम उर्फ विकिया एक ही भाई है तथा ट्रैक्टर पर ड्राईवरिंग करने का कार्य करता हैं। उसके पिता स्व. मफताराम उर्फ मफतलाल का स्वर्गवास हो जाने के बाद अलग-अलग जगह पर घुमता रहता हैं। विक्रम उर्फ विकिया  रुपयों की चोरी करके पूना महाराष्ट्र की तरफ चला गया था। 


ऐसे करता था वारदात
आरोपी विक्रम उर्फ विकिया आस पास के गांवो में ट्रैक्टर पर ड्राईवर (घरेलुनौकर) बनकर ट्रेक्टर मालिक को विश्वास में ले लेता था। उसके बाद उनके घर की पूरी रेकी कर लेता था तथा आस पड़ोस और घर मालिक की दैनिक दिनचर्या की पूर्ण जानकारी लेने के बाद मौका देखकर चोरी की घटना को अंजाम देकर भाग जाता था। प्रारम्भिक पूछताछ में विक्रम उर्फ विकिया द्वारा अनापुर चोरी के अलावा साण्डेराव एक होटल से मोटरसाईकिल चोरी करना कबूल किया है। उससे कई वारदात के खुलासा होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed