{"_id":"6757128a97f573b30807ee41","slug":"smack-was-being-transported-in-ambulance-23-grams-of-smack-and-ambulance-seized-3-accused-arrested-sirohi-news-c-1-1-noi1344-2401009-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: एंबुलेंस में की जा रही थी स्मैक की तस्करी, 23 ग्राम स्मैक जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: एंबुलेंस में की जा रही थी स्मैक की तस्करी, 23 ग्राम स्मैक जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार
Mon, 09 Dec 2024 10:42 PM IST
सिरोही ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: सिरोही ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 10:42 PM IST
सार
पिंडवाड़ा पुलिस और डीएसटी टीम ने उदयपुर-पिंडवाड़ा फोरलेन पर मोरस चौकी के पास नाकाबंदी के दौरान एंबुलेंस से 23 ग्राम स्मैक जब्त की और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में शहजाद शाह, शाहरूख खान और सरफराज खान शामिल हैं।
विज्ञापन
सिरोही। एंबुलेंस से 23 ग्राम स्मैक एवं एंबुलेंस जब्त कर 3 आरोपी गिरफ्तार किए गए है।
विस्तार
पिंडवाड़ा पुलिस एवं डीएसटी टीम की संयुक्त कार्रवाई में सोमवार को उदयपुर-पिंडवाड़ा फोरलेन पर मोरस चौकी के बाहर एंबुलेंस से 23 ग्राम स्मैक जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह एंबुलेंस उदयपुर से पिंडवाड़ा की ओर आ रही थी। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अग्रिम जांच की जा रही है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इस मामले में सिरोही जिला पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पिंडवाड़ा थानाधिकारी हमीर सिंह भाटी की अगुवाई में उपनिरीक्षक पन्नालाल, डीएसटी टीम प्रभारी अमराराम, पुलिस थाना पिंडवाड़ा के कांस्टेबल आईदान सिंह, कांस्टेबल अरजी, शैलेश एवं गजेन्द्र सिंह की टीम द्वारा उदयपुर-पिंडवाड़ा फोरलेन पर सोमवार को मोरस चौकी के बाहर नाकाबंदी की गई थी। उस दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा उदयपुर से पिंडवाड़ की ओर आ रही टवेरा एंबुलेस को रुकवाकर तलाशी ली गई तो उसमें 23 ग्राम स्मैक पाया गया। पूछताछ के दौरान कोई संतोषप्रद जवाब नहीं देने पर स्मैक एवं एम्बुलेंस को जब्त कर स्कोन प्लाजा, सिरोही निवासी शहजाद शाह पुत्र अकबर शाह, घांचीवाड़ा सिरोही निवासी शाहरूख खान पुत्र निसार मोहम्मद एवं सरफराज खान पुत्र निसार मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर यह स्मैक कहां से लाई गई थी तथा उसे कहां ले जाया जा रहा था इसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन रहा है एंबुलेंस में तस्करी
मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल लोग पुलिस को चकमा देने के लिए रोजाना नए तरीके अपनाते रहते हैं। इसमें एंबुलेंस का उपयोग भी करने लगे है। अपवादस्वरूप छोड़ दे तो पुलिसकर्मी भी उन्हें रोकने से बचते है। इसका ये लोग फायदा उठाते है। पूर्व में भी एंबुलेस में मादक पदार्थों की तस्करी के मामले सामने आ चुके है। ऐसे में पुलिस को और सतर्क रहकर इन पर कारवाई करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन