फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News ›   Sirohi News: A car hit two children crossing the road in Sirohi

Sirohi News: सिरोही में रफ्तार का कहर, सड़क पार कर रहे दो बच्चों को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Sat, 15 Mar 2025 10:54 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 15 Mar 2025 10:54 PM IST
सार

हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दुर्घटना स्पष्ट दिख रही है। हादसे में राहुल की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि विक्रम को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया। 

विज्ञापन
Sirohi News: A car hit two children crossing the road in Sirohi
पुलिस ने जब्त की कार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के सिरोही जिले के शिवगंज पुलिस थानें के पास 15 मार्च शनिवार शाम को रफ्तार का कहर दिखा, एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे दो बच्चों को चपेट में ले लिया। पूरे हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक तेज रफ्तार कार दो बच्चों को चपेट में लेते हुए साफ दिख रहीं है।

विज्ञापन


राजस्थान के सिरोही जिले के शिवगंज थाना क्षेत्र में 15 मार्च को तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे दो बच्चों को टक्कर मार दी। इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दुर्घटना स्पष्ट दिख रही है। हादसे के बाद इलाज के दौरान एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं दूसरे की हालत नाजुक है। कार चालक हादसे के बाद फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan News: इंदौर से जोधपुर पहुंचा आसाराम, एयरपोर्ट से आश्रम के लिए हुआ रवाना; समर्थक रहे मौजूद
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में घायल दूसरे बच्चे को शिवगंज राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया है। हालत नाजुक देख उसको आगे हायर सेंटर रेफर किया गया है। ड्राइवर कार सहित मौके से फरार हो गया, लेकिन शिवगंज पुलिस ने कार को पकड़ लिया है। शिवगंज थानाधिकारी बाबूलाल ने बताया कि कार को जब्त कर करके थाने लाई गई है। 

हादसे में शिवगंज निवासी राहुल पुत्र जेठाराम जोगी और उसका भाई विक्रम पुत्र सीताराम जोगी पानी पीने के लिए रोड क्रॉस कर रहे थे। तभी पीछे से अचानक एक कार आई और टक्कर मार दी। कार की टक्कर से दोनों बच्चे गंभीर घायल हुए। राहुल की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, विक्रम को रेफर किया गया है। कार की टक्कर के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। मृतक के शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चारी में रखवाया गया है। हादसे कि जांच पड़ताल कि जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed