{"_id":"690c8df37f58b334dd0b8e63","slug":"over-90-candidates-appeared-in-the-third-army-recruitment-rally-in-rajasthan-sirohi-news-c-1-1-noi1344-3598172-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: राजस्थान की तीसरी सेना भर्ती रैली में उमड़ा उत्साह, 90 प्रतिशत से ज्यादा उम्मीदवार हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: राजस्थान की तीसरी सेना भर्ती रैली में उमड़ा उत्साह, 90 प्रतिशत से ज्यादा उम्मीदवार हुए शामिल
Thu, 06 Nov 2025 09:51 PM IST
सिरोही ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही/कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही/कोटा
Published by: सिरोही ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 09:51 PM IST
सार
Rajasthan Army Recruitment Rally: कोटा में आयोजित राजस्थान की तीसरी सेना भर्ती रैली में 90 प्रतिशत से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया। प्रतिकूल मौसम के बावजूद युवाओं ने देशभक्ति का परिचय दिया। चरण एक की रैलियां पूरी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों का प्रशिक्षण दिसंबर से शुरू होगा।
विज्ञापन
राजस्थान की तीसरी सेना भर्ती रैली में 90 प्रतिशत से ज्यादा उम्मीदवार हुए शामिल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के युवाओं में सेना में शामिल होने का जोश एक बार फिर देखने को मिला। सेना भर्ती कार्यालय, कोटा द्वारा आयोजित तीसरी सेना भर्ती रैली में 90 प्रतिशत से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लेकर देशभक्ति की मिसाल पेश की। यह रैली 30 अक्तूबर से 6 नवम्बर 2025 तक महाराव उम्मेदसिंह स्टेडियम, नयापुरा, कोटा में आयोजित हुई।
विज्ञापन
कठिन मौसम में भी युवाओं ने दिखाया जज्बा
सेना के जनसंपर्क अधिकारी (रक्षा) लेफ्टिनेंट कर्नल निखिल धवन ने बताया कि भारी बारिश और प्रतिकूल मौसम की चुनौतियों के बावजूद ब्यावर, भीलवाड़ा, बूंदी, बांसवाड़ा, बारां, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, दौसा, झालावाड़, करौली, कोटा, पाली, प्रतापगढ़, राजसमंद, सलूम्बर, सवाई माधोपुर, टोंक और उदयपुर जिलों के युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस उत्साह ने राजस्थान के युवाओं की देशभक्ति और संकल्प को फिर साबित किया।
विज्ञापन
भर्ती में पारदर्शिता और अनुशासन पर विशेष ध्यान
रैली के दौरान ड्रग टेस्ट की व्यवस्था की गई ताकि कोई भी उम्मीदवार प्रदर्शन बढ़ाने के लिए अनुचित साधनों का उपयोग न करे। साथ ही, निर्दोष अभ्यर्थियों को दलालों और बेईमान तत्वों के झांसे से बचाने के लिए कड़े दलाली विरोधी उपाय लागू किए गए। सेना ने उम्मीदवारों को सतर्क रहने और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए लगातार जागरूक किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Anta By-election 2025: बारां के मांगरोल में CM भजनलाल शर्मा ने किया रोड शो, वसुंधरा राजे भी रहीं मौजूद
प्रशासनिक सहयोग को सराहा गया
सेना मुख्यालय भर्ती क्षेत्र, जयपुर ने रैली के सफल संचालन में नागरिक प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों के सहयोग की सराहना की। बेहतर व्यवस्था और उम्मीदवारों की सुविधाओं को सुनिश्चित करने में प्रशासन की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया गया।
चरण एक की भर्ती रैलियां हुईं पूरी
लेफ्टिनेंट कर्नल धवन ने बताया कि अलवर, सीकर और कोटा में आयोजित रैलियों के साथ भर्ती वर्ष 2025-26 की चरण एक भर्ती प्रक्रिया पूरी हो गई है। अंतिम परिणाम आने के बाद सफल उम्मीदवारों को 15 दिसंबर 2025 और 5 जनवरी 2026 से शुरू होने वाले प्रशिक्षण के लिए संबंधित रेजिमेंटल केंद्रों पर भेजा जाएगा।
यह भी पढ़ें- Rajasthan Crime: एटीएस के शिकंजे में आया मौलवी, तहरीक-ए-तालिबान के साथ चार साल से जुड़े थे तार