फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi: Devotees danced in colorful event of Faag Mahotsav, Lathmar Holi of Barsana was the main attraction

Sirohi News: फाग महोत्सव के रंगारंग आयोजन में भजनों पर झूमे श्रद्धालु, बरसाना की लठमार होली रही मुख्य आकर्षण

Thu, 20 Mar 2025 02:31 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Thu, 20 Mar 2025 02:31 PM IST
सार

आबूरोड शहर में राजवाड़ा पुल के समीप स्थित साईंबाबा मंदिर परिसर में बुधवार रात को फाग महोत्सव का आयोजन हुआ। शहर में पहली बार हुए इस आयोजन में फूलों एवं बरसाना की लठमार होली मुख्य आकर्षण का केंद्र रही।

विज्ञापन

विस्तार

आबूरोड शहर के साईंबाबा मंदिर परिसर में बुधवार रात को भव्य फाग महोत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन में पहली बार फूलों और बरसाना की लठमार होली ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान दर्शकों का उत्साह देखने लायक था।

विज्ञापन


फाग महोत्सव में जोधपुर से आए रामस्नेही संत मनोहर दास शास्त्री ने अपनी मधुर आवाज में “आयो फागण रो त्योहार” और “रंग मत डाले रे सांवरिया” जैसे भजन प्रस्तुत कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। रमता शर्मा और विशाल भाजनी ने भी अपनी भजन प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में समां बांध दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Alwar News: अवैध खनन को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने साधा निशाना, कहा- कुंभकर्णी नींद में सो रही है सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन


फूलों और बरसाना की लठमार होली की झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। कार्यक्रम की व्यवस्था साईंबाबा चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष विशाल तंवर, पार्षद रमेश वैष्णव, नरेश गहलोत परिवार, कमलेश सैनी, निक्की अग्रवाल, रमेशभाई माली, संजय देसाई, प्रेमचंद चौहान और संजय शर्मा ने संभाली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed