फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News: 1.18 crore embezzled at Aburoad railway station, FIR lodged against 3 food stall operators

Sirohi News: आबूरोड रेलवे स्टेशन पर 1.18 करोड़ रुपए का गबन, 3 फूड स्टॉल संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Mon, 24 Mar 2025 07:46 AM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Mon, 24 Mar 2025 07:46 AM IST
सार

आबूरोड रेलवे स्टेशन पर फूड स्टॉल्स की फीस के लिए जारी किए गए डिमांड ड्राफ्ट में काट-छांट कर 1.18 करोड़ रुपए का गबन करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में रेलवे पुलिस थाने में 3 फूड स्टॉल संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Sirohi News: 1.18 crore embezzled at Aburoad railway station, FIR lodged against 3 food stall operators
सिरोही

विस्तार

आबूरोड रेलवे स्टेशन पर डिमांड ड्राफ्ट में हेरफेर कर 1.18 करोड़ रुपए का गबन करने का मामला उजागर हुआ है। इस घटना से रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले में रेलवे प्रशासन की ओर से आबूरोड स्टेशन पर स्थित 3 फूड स्टॉल संचालकों के खिलाफ रेलवे पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। मामले में रेलवे के कई अधिकारियों की आपसी मिलीभगत से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। मामले की पूरी सच्चाई जांच के बाद ही सामने आ पाएगी।

विज्ञापन


रेलवे प्रशासन की ओर से अजमेर रेल मंडल एसीएम लालचंद द्वारा रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि आबूरोड स्टेशन पर स्थित तीन फर्मों मैसर्स साईं एंटरप्राइजेज, मैसर्स यूएसबी कॉरपोरेशन एवं मैसर्स साईं बालाजी फर्म ने स्टॉल्स की फीस जमा कराने के लिए बैंक से जारी किए गए डिमांड ड्राफ्ट में हेरफेर कर रेलवे को भारी नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Dholpur News: एटीएम पिन बदलने के बहाने की 50 हजार की ठगी, बुजुर्ग को मदद का झांसा देकर दिखाई चालाकी
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में सामने आया है कि इन तीनों फर्मों ने 18 जनवरी 2023 से 17 अगस्त 2024 तक की अवधि में फूड स्टॉल्स की फीस जमा कराने के लिए बैंक से डिमांड ड्राफ्ट जारी करवाए थे लेकिन बाद में इन डीडी में काट-छांट कर फर्जीवाड़ा किया गया। रेलवे स्टेशन कार्यालय में असली डिमांड ड्राफ्ट जमा कराने के बजाय डीडी की फोटोकॉपी जमा करवाई गई और असली डीडी को बैंक में जमा कर राशि को वापस अपने खातों में ट्रांसफर करवा लिया गया।


जब तय समय पर स्टॉल्स की फीस जमा नहीं हुई, तो रेलवे अधिकारियों को गड़बड़ी का संदेह हुआ और जांच शुरू की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि तीनों फर्मों ने मिलकर करीब 1 करोड़ 18 लाख 35 हजार रुपए की राशि का गबन किया है।

रेलवे थानाधिकारी मनोज कुमार चौहान का कहना है कि इस मामले में रेलवे के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से भी इंकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल रिपोर्ट के आधार पर हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed