{"_id":"66cee893311a60efc804282e","slug":"aburoad-me-sivrej-karya-me-barti-ja-rahi-laparvahi-se-chatraon-ko-school-le-ja-rahi-bus-gadde-me-fansi-sirohi-news-c-1-1-noi1344-2043627-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi : रूडीफ की लापरवाही का नतीजा, गड्ढे में फंसी छात्राओं से भरी बस, एक घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi : रूडीफ की लापरवाही का नतीजा, गड्ढे में फंसी छात्राओं से भरी बस, एक घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला
Wed, 28 Aug 2024 03:44 PM IST
सिरोही ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: सिरोही ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 03:44 PM IST
सार
रूडीफ द्वारा शहर में करवाए जा रहे सीवरेज काम में लापरवाही के चलते आज छात्राओं को स्कूल ले जा रही बस गड्ढे में फंस गई। बस में 35 छात्राएं सवार थीं, जो कि स्कूल जा रही थीं। गड्ढे में फंसी बस को जेसीबी से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
आबूरोड में सिवरेज कार्य में बरती जा रही लापरवाही से छात्राओं को स्कूल ले जा रही बस गड्डे में फं
विस्तार
आबूरोड में रूडीफ द्वारा करवाए जा रहे सीवरेज कार्य में लापरवाही के एक के बाद एक मामले सामने आ रहे हैं। आज भी छात्राओं को स्कूल ले जा रही बस गड्ढे में फंस गई। बाद में जेसीबी की मदद से बस को बाहर निकाला गया। पूर्व में भी कई लोग इस तरह के हादसों में अपनी जान गंवा चुके हैं लेकिन विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को इससे कोई सरोकार नहीं है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि रूडीफ द्वारा सीवरेज कार्य के दौरान निर्धारित मानदंडों की पालना नहीं की जा रही है। ऐसे में आमजन इसका खामियाजा भुगतने को मजबूर हैं। बुधवार को छात्राओं को स्कूल ले जा रही एक बस गड्ढे में फंस गई इसके बाद स्कूल से दूसरी बस मंगवाकर भेजा गया। लगभग एक घंटे से भी ज्यादा मशक्कत के बाद जेसीबी की सहायता से बस को बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि घटना में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार वैदिक कन्या सीनियर सेकंडरी स्कूल की बस बुधवार सवेरे करीब 7.30 बजे छात्राओं को स्कूल ले जा रही थी। रेलवे स्पोर्ट्स ग्राउंड के पास से गुजरते समय बस क्षतिग्रस्त सड़क के गड्डे में फंस गई। चालक ने बस को बाहर निकालने का प्रयास भी किया लेकिन वह और अंदर धंसती रही। बस का संतुलन बिगड़ते देख स्कूल से तुरंत दूसरी बस मंगवाई गई तथा छात्राओं को उसमें स्कूल भेजा गया। इसके बाद जेसीबी की सहायता से खासी मशक्कत के बाद बस को बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन
पूर्व के हादसों से नहीं लिया सबक
सीवरेज कार्य में बरती जा रही लापरवाही का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व पीडीब्लूडी ऑफिस के पास एक मोटर साइकिल सवार तथा केशरगंज क्षेत्र में ब्राह्मण कॉलोनी के समीप दो श्रमिकों की मौत हो चुकी है। इन सबके बावजूद कोई सुधार नहीं हो पाया है और खुलेआम लापरवाही बरती जा रही है।

आबूरोड में सिवरेज कार्य में बरती जा रही लापरवाही से छात्राओं को स्कूल ले जा रही बस गड्डे में फं

आबूरोड में सिवरेज कार्य में बरती जा रही लापरवाही से छात्राओं को स्कूल ले जा रही बस गड्डे में फं

आबूरोड में सिवरेज कार्य में बरती जा रही लापरवाही से छात्राओं को स्कूल ले जा रही बस गड्डे में फं