Sirohi News: 84 वर्षीय राजयोगिनी मोहिनी दीदी बनीं ब्रह्माकुमारी संस्थान की मुख्य प्रशासिका
आठ अप्रैल को मुख्य प्रशासिका 101 वर्षीय राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी के निधन के बाद ब्रह्माकुमारीज संस्थान को नई मुख्य प्रशासिका मिल गईं हैं। 84 वर्षीय राजयोगिनी मोहिनी दीदी को ब्रह्माकुमारीज संस्थान का छठा मुख्य प्रशासिका नियुक्त किया गया है।
विस्तार
गौरतलब है कि आठ अप्रैल को मुख्य प्रशासिका 101 वर्षीय राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी के निधन के बाद यह नियुक्ति की गई है। इसके पूर्व दादियां ही मुख्य प्रशासिका बनती आई हैं। पहली बार दीदियों के हाथ में संस्थान की बागडोर सौंपी गई है। वहीं, संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बीके मुन्नी को अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका नियुक्त किया गया है।
ये भी पढ़ें: RCB की जर्सी और विराट की तरह लुक बनाकर जूस बेचने निकला कोहली का फैन; टीम की जीत पर कही यह बात
कौन हैं मोहिनी दीदी?
वर्ष 1941 में दिल्ली में जन्मी बीके मोहिनी दीदी ने दिल्ली विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त की है। उन्होंने इतिहास, राजनीति विज्ञान और पत्रकारिता में कला स्नातक की डिग्री ली है। इसके पूर्व उन्होंने उत्तर और दक्षिण अमेरिका और कैरेबियन में ब्रह्माकुमारीज के क्षेत्रीय समन्वयक के रूप में सेवाएं दी हैं।
ये भी पढ़ें: पापा को मारना होगा, नहीं तो वे हमें मार डालेंगे, बेटी ने प्रेमी से कहा, फिर खेला खूनी खेल; ऐसे काटी गर्दन
ब्रह्मा बाबा के साथ रही हैं दीदी
मुख्य प्रशासिका नियुक्त होने पर राजयोगिनी बीके मोहिनी दीदी ने कहा कि उन्हें ब्रह्मा बाबा के साथ रहने और शिक्षा प्राप्त करने का सौभाग्य मिला है। उन शिक्षाओं को वे अपने जीवन और सामाजिक जीवन में उपयोग करती हैं। जैसा घरों में होता है कि पहले दादा-दादियों को आगे रखा जाता है, उसी तरह अब दादियों के बाद उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है।
ये भी पढ़ें: प्रदीप मिश्रा की कथा और भगदड़ का पुराना नाता, चार साल में छह हादसे, कई घायल; एक की मौत
पहली बार दीदी संभालेंगी मुख्य प्रशासिका का दायित्व
ब्रह्माकुमारीज के इतिहास में अब तक मुख्य प्रशासिका का दायित्व दादियों को दिया जाता रहा है। यह पहला मौका है जब दीदी यह दायित्व संभालेंगी। इसके अलावा वे अमेरिका में भी वर्षों से संस्थान की सेवाओं को बढ़ा रही हैं। मोहिनी दीदी ने पहली बार वर्ष 1972 में विदेश में सेवाकेंद्र खोले। वर्ष 1976 में उत्तरी अमेरिका में पहली बार ब्रह्माकुमारीज़ सेवाकेंद्रों की स्थापना की थी। पहले कैरेबियन और फिर 1978 में अमेरिका के लिए एक क्षेत्रीय मुख्यालय की स्थापना की थी। वे संस्थान के यूएसए के वर्ल्ड स्पिरिचुअल ऑर्गनाइजेशन की अध्यक्ष भी हैं। 1981 से वे संयुक्त राष्ट्र में एक गैर सरकारी संगठन के रूप में ब्रह्माकुमारीज का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।
यह वीडियो भी देखें....