फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi: Prime Accused in Robbery and Murder Case in Police Custody, Crime Took Place One and a Half Months Ago

Sirohi News: लूट और हत्या के मामले में फरार मुख्य आरोपी पुलिस हिरासत में, डेढ़ महीने पहले की थी वारदात

Wed, 28 May 2025 11:08 AM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Wed, 28 May 2025 11:08 AM IST
सार

ड्यूटी से वापस लौट रहे व्यक्ति के साथ मालियावास-सियावा रोड पर चार अज्ञात बदमाशों द्वारा मारपीट और हत्या के मुख्य आरोपी को आबूरोड थाना पुलिस ने गुजरात के पहाड़ी इलाके से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Sirohi: Prime Accused in Robbery and Murder Case in Police Custody, Crime Took Place One and a Half Months Ago
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आबूरोड रीको थाना पुलिस ने डेढ़ माह पूर्व हुई लूट और हत्या की वारदात में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को गुजरात की पहाड़ियों से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रमेशभाई गरासिया वारदात के बाद से गुजरात के बनासकांठा जिले की पहाड़ियों में छिपा हुआ था।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 12 अप्रैल की शाम सुरपगला निवासी अब्दुल कयूम को ड्यूटी से लौटते समय चार अज्ञात बदमाशों ने रोका और मालियावास-सियावा रोड पर उसके साथ बर्बरता से मारपीट की और उसका मोबाइल, नकदी व अन्य सामान लूट लिया। गंभीर रूप से घायल कयूम को इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने प्राथमिक रूप से लूट का मामला दर्ज किया था लेकिन पीड़ित की मृत्यु के बाद इसे हत्या की धारा में परिवर्तित कर दिया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan Borad: आज RBSE 10th का रिजल्ट, 10 लाख से ज्यादा बच्चों का इंतजार, 2024 का परिणाम 93.03 फीसदी रहा था
विज्ञापन
विज्ञापन


आबूरोड रीको थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह चंपावत ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल के निर्देश पर जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रभूदयाल धानिया और माउंट आबू वृत्ताधिकारी गोमाराम के सुपरविजन में विशेष टीम का गठन किया गया।


जांच के दौरान पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था लेकिन मुख्य आरोपी रमेशभाई गरासिया फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाले और कई ठिकानों पर दबिश दी। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार स्थान बदल रहा था और अलग-अलग वेश में रह रहा था।

लगातार निगरानी और प्रयासों के बाद पुलिस ने आरोपी को गुजरात की पहाड़ियों से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने वारदात को अंजाम देने की पुष्टि की है। उसे अब न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed