फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Borad: RBSE 10th result released today at 4:30 pm more than 10 lakh students had applied

Rajasthan Borad: आज RBSE 10th का रिजल्ट, 10 लाख से ज्यादा बच्चों का इंतजार, 2024 का परिणाम 93.03 फीसदी रहा था

Wed, 28 May 2025 08:19 AM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Wed, 28 May 2025 08:19 AM IST
सार

RBSE 10th Result: इस वर्ष कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए कुल 10 लाख 96 हजार 85 छात्रों ने आवेदन किया था, जबकि प्रवेशिका परीक्षा में सात हजार 324 छात्र पंजीकृत थे। परीक्षाएं छह मार्च से चार अप्रैल 2025 तक आयोजित की गई थीं।

विज्ञापन
Rajasthan Borad: RBSE 10th result released today at 4:30 pm more than 10 lakh students had applied
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम आज बुधवार 28 मई को शाम 4:30 बजे घोषित किया जाएगा। यह घोषणा राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर द्वारा कोटा कलेक्टर कार्यालय स्थित DOIT कक्ष से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अजमेर स्थित बोर्ड कार्यालय से जुड़कर की जाएगी।

विज्ञापन


तैयारियां पूरी, करीब 11 लाख छात्रों की नजर परिणाम पर
बोर्ड सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने जानकारी दी कि परिणाम जारी करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस वर्ष कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए कुल 10 लाख 96 हजार 85 छात्रों ने आवेदन किया था, जबकि प्रवेशिका परीक्षा में सात हजार 324 छात्र पंजीकृत थे। परीक्षाएं छह मार्च से चार अप्रैल 2025 तक आयोजित की गई थीं। इस परिणाम के साथ ही करीब 11 लाख विद्यार्थियों का लंबे समय से चल रहा इंतजार समाप्त हो जाएगा। छात्र अपने रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाकर देख सकेंगे।
विज्ञापन


12वीं का परिणाम पहले ही हो चुका है जारी
राजस्थान बोर्ड ने इससे पहले 22 मई को कक्षा 12वीं (आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स) के परिणाम जारी किए थे। अब 10वीं का रिजल्ट आने के साथ ही पूरे राज्य में बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पिछले वर्ष 2024 में कुल 10,60,751 छात्र कक्षा 10वीं के लिए पंजीकृत थे, जिनमें से 10,39,895 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा परिणाम 93.03% रहा था। छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.46% और छात्रों का 92.64% रहा था, जिससे यह स्पष्ट होता है कि लड़कियों ने एक बार फिर परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया था।


अब सबकी निगाहें आज शाम के परिणाम पर टिकी
छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों की निगाहें अब आज शाम 4:30 बजे पर टिकी हैं, जब राजस्थान बोर्ड 10वीं का बहुप्रतीक्षित परिणाम जारी करेगा। बोर्ड ने यह सुनिश्चित किया है कि परिणाम समय पर और तकनीकी रूप से सुचारू रूप से जारी किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed