{"_id":"66f91c5d11ca388b0e0bab50","slug":"sikar-factory-fire-news-four-fire-engines-arrived-to-extinguish-fire-know-inside-story-fire-incident-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: आग से धधक रही सीकर की टायर फैक्टरी, दमकल की चार गाड़िया आग बुझाने पहुंची; जानें कैसे हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: आग से धधक रही सीकर की टायर फैक्टरी, दमकल की चार गाड़िया आग बुझाने पहुंची; जानें कैसे हुआ हादसा
Sun, 29 Sep 2024 02:52 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 29 Sep 2024 02:52 PM IST
सार
Rajasthan: सीकर के रीको स्थित टायर फैक्टरी में रविवार सुबह अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग को कंट्रोल करने के लिए प्रशासन द्वारा सीकर से भी दमकल की गाड़ियां मंगवाई जा रही हैं। वहीं पानी के 7-8 टैंकर भी आग बुझाने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान में सीकर जिले के पलसाना इलाके में भीषण आग लग गई। आग ने अपनी चपेट में पूरी फैक्टरी को ले लिया है। फिलहाल आग बुझाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। यह घटना रविवार दोपहर करीब 12 बजे रीको इंडस्ट्रियल एरिया के एक टायर फैक्टरी की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रीको स्थित टायर फैक्टरी में शॉर्ट-सर्किट से आग लगी। हालांकि आग लगने की इस घटना में अभी तक कोई जनहानि की सूचना नहीं मिली है। मौके पर पलसाना पुलिस, डीवाईएसपी जाकिर अख्तर पुलिस टीम के साथ पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
अंदर सिलेंडर पड़े होने की सूचना
वहीं, आग को कंट्रोल करने के लिए प्रशासन द्वारा सीकर से भी दमकल की गाड़ियां मंगवाई जा रही हैं। वहीं पानी के 7-8 टैंकर भी आग बुझाने में लगे हुए हैं। बताया जा रहा है कि फैक्टरी में 15 से 20 गैस के सिलेंडर भी पड़े हुए हैं। फैक्टरी में लगी आग का धुआं दूर-दूर तक आसमान में उड़ता हुआ दिखाई दे रहा है
विज्ञापन