{"_id":"632b1253bd1b233665284d5e","slug":"si-lawyer-and-broker-arrested-for-taking-bribe-of-four-lakhs-in-sirohi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: चार लाख की रिश्वत लेते एसआई, वकील और दलाल गिरफ्तार, दुष्कर्म केस में मदद करने मांगे थे पांच लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: चार लाख की रिश्वत लेते एसआई, वकील और दलाल गिरफ्तार, दुष्कर्म केस में मदद करने मांगे थे पांच लाख
Wed, 21 Sep 2022 07:02 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 21 Sep 2022 07:02 PM IST
सार
Rajasthan: आरोपियों ने दुष्कर्म मामले में मदद करने के लिए पीड़ित से दस लाख रुपये की मांग की थी। पांच लाख रुपये में सौदा तय होने के बाद एक लाख रुपये दे लिए गए थे। बाकी बचे चार लाख रुपये लेते हुए एसीबी की टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
एसीबी की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के सिरोही जिले के मंडार थाने के अधिकारी को एसीबी ने चार लाख की रिश्वत लेने के मामले गिरफ्तार किया गया है। आरोपी थाना अधिकारी अशोक सिंह के साथ एक वकील और एक दलाल भी पकड़ा गया है। आरोपियों ने दुष्कर्म मामले में मदद करने के लिए पीड़ित से दस लाख रुपये की मांग की थी। पांच लाख रुपये में सौदा तय होने के बाद एक लाख रुपये दे लिए गए थे। बाकी बचे चार लाख रुपये लेते हुए एसीबी की टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जालोर और जोधपुर एसीबी की टीम ने यह कार्रवाई बुधवार को सिरोही के रेवदर के पास एक होटल में की ।
विज्ञापन
जालोर एसीबी के एएसपी महावीर सिंह राणावत ने बताया कि पीड़ित मुकेश प्रजापत ने उन्हें एक शिकायत दी थी। उसने बताया कि गुजरात की एक महिला ने उसके खिलाफ मंडार थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। इस केस मदद करने के नाम पर मंडार थाना प्रभारी एसआई अशोक सिंह चारण ने वकील अभिमन्यु सिंह और दलाल अनिल सिंह के जरिए 10 लाख रुपये की मांग की। एसीबी ने शिकायत का सत्यापन कराया। इस दौरान दोनों के बीच 5 लाख रुपय में सौदा तय हुआ। एक व्यक्ति मंगलवार को एक लाख रुपये ले गया। बाकी बचे चार लाख रुपये बुधवार को देने की बात तय हुई थी।
विज्ञापन
योजना के अनुसार बुधवार को पीड़ित से चार लाख रुपये लेते हुए एसीबी की टीम ने वकील और दलाल को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, जोधपुर एसीबी की टीम ने मंडार थाने से अशोक सिंह को हिरासत में ले लिया। सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन