फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Shopkeeper murdered for not cardamom worth one rupee in Hanumangarh

Rajasthan: एक रुपये की इलायची के लिए दुकानदार की हत्या, भाई और बेटा गंभीर रूप से घायल

Fri, 21 Oct 2022 07:51 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़ Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 21 Oct 2022 07:51 PM IST
सार

दो बदमाशों के हमलें में दुकानदार की मौत हो गई, जबकि उसका भाई और बेटा गंभीर रुपये से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए हनुमानगढ़ जिला अस्तपाल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Shopkeeper murdered for not cardamom worth one rupee in Hanumangarh
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के संगरिया में एक दुकानदार की हत्या कर दी गई। दो युवकों ने एक रुपये की इलायची उधार नहीं देने पर दुकानदार पर हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। वहीं, हमलें में उसका भाई और बेटा भी गंभीर रुपये से घायल हो गए। जिन्हें हनुमानगढ़ जिला अस्तपाल रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिले के संगरिया के रहने वाले देवीलाल (62) के बेटे संदीप की कोर्ट रोड पर किराना की दुकान है। गुरुवार रात को आरोपी सुनील और रोहित दुकान पर आए और उन्होंने एक रुपए की इलायची मांगी। किराना दुकान पर बैठे संदीप ने उन्हें इलायची दे दी। लेकिन, आरोपी बिना पैसे दिए वापस जाने लगे तो संदीप ने उनसे रुपये मांगे मांगने। इस बात पर आरोपी उसके साथ गाली-गलौच कर झगड़ा करने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने मामला शांत कराकर दोनों दोनों आरोपियों को वापस भेज दिया।  
विज्ञापन


इधर, संदीप के झगड़े की सूचना मिलने पर उसके पिता देवीलाल और उनका भाई अशोक कुमार दुकान पर पहुंचे। कुछ देर बात दुकान बंद कर तीनों घर के लिए निकल गए। संदीप और अशोक बाइक से और देवीलाल पैदल घर की ओर आ रहे थे। इस दौरान बाइक से आए रोहित और सुनील ने संदीप और अशोक को घेर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद चाकू नुमा हथियार से संदीप पर वार किया, उसे बचाने आए अशोक पर भी आरोपियों ने ईंट से हमला कर दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी बीच मौके पर पहुंचे देवीलाल ने उन्हें बचाने का प्रयास किया तो दोनों आरोपी उस पर भी टूट पड़े। सिर में ईंट लगने के कारण देवीलाल बेहोश हो गए। राहगीरों ने तीनों घायलों को अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने देवीलाल को मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed