{"_id":"67ebc3d180e0fe29420fba07","slug":"sawai-madhopur-wanted-accused-arrested-for-selling-illegal-drugs-case-registered-under-ndps-act-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sawai Madhopur: अवैध मादक पदार्थ की बिक्री में वांछित आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawai Madhopur: अवैध मादक पदार्थ की बिक्री में वांछित आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज
Tue, 01 Apr 2025 04:15 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 01 Apr 2025 04:15 PM IST
सार
वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ बेचने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पुलिस द्वारा वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थ बेचने के आरोप में फरार चल रहे आरोपी लालचंद मीणा को कोतवाली थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोतवाली थानाधिकारी हरलाल मीणा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता के निर्देश पर वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़ें: Udaipur News: डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ का गद्दी उत्सव कल, सिटी पैलेस में होंगे रस्म अदायगी के कार्यक्रम
थानाधिकारी हरलाल के अनुसार मामले में पहले ही मुख्य आरोपी उलियाणा निवासी झब्बू मीणा को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस के अनुसार आरोपी झब्बू मीणा लालचंद से मादक पदार्थ खरीदकर सवाई माधोपुर में बेचता था। झब्बू की गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूछताछ में उसने लालचंद से माल खरीदने की बात कबूल की। जिसके आधार पर पुलिस ने लालचंद मीणा के खिलाफ कार्रवाई की और छानबीन कर उसे गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस उससे इस मामले में और भी पूछताछ कर रही है।