फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News: Lakshyaraj Singh Mewar's Gaddi Utsav tomorrow, ceremonial programs will be held at City Palace

Udaipur News: डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ का गद्दी उत्सव कल, सिटी पैलेस में होंगे रस्म अदायगी के कार्यक्रम

Tue, 01 Apr 2025 10:47 AM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Tue, 01 Apr 2025 10:47 AM IST
सार

मेवाड़ राजपरिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन के बाद उनके बेटे डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ का गद्दी उत्सव कल सिटी पैलेस में आयोजित किया जाएगा। सिटी पैलेस प्रशासन ने कल आधिकारिक तौर पर इस कार्यक्रम की जानकारी दी।

विज्ञापन
Udaipur News: Lakshyaraj Singh Mewar's Gaddi Utsav tomorrow, ceremonial programs will be held at City Palace
कल सिटी पैलेस में होगा गद्दी उत्सव

विस्तार

मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ का गद्दी उत्सव कल सिटी पैलेस परिसर में होगा। उनके पिता अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन के बाद इस परंपरा का आयोजन किया जा रहा है। सिटी पैलेस प्रशासन ने सोमवार देर रात इसकी आधिकारिक जानकारी दी। गद्दी उत्सव की रस्म सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक सिटी पैलेस में संपन्न होगी। इसके बाद दोपहर 3 बजे अश्वपूजन की रस्म अदा की जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan News: अजमेर में टैंकर से नाइट्रोजन गैस लीक, 16 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया, ऑक्सीजन दी गई
विज्ञापन


पूर्वजों की परंपरा का पालन करते हुए लक्ष्यराज सिंह शाम 4:20 बजे कैलाशपुरी स्थित श्री एकलिंगनाथजी के दर्शन के लिए प्रस्थान करेंगे। इसके पश्चात शाम 7 बजे हाथीपोल द्वार का पूजन किया जाएगा। रात 8:15 बजे भाईपा और सरदारों के रंगपलटाई दस्तूर की रस्म निभाई जाएगी। रात्रि 9 बजे वे जगदीश मंदिर में दर्शन करने पहुंचेंगे। बता दें कि उनके पिता अरविंद सिंह मेवाड़ का निधन 16 मार्च को हो गया था। वे लंबे समय से अस्वस्थ थे और सिटी पैलेस में उनका उपचार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले 10 नवंबर 2024 को उनके बड़े भाई महेन्द्र सिंह मेवाड़ का निधन हो गया था, जिसके बाद नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ का चित्तौड़गढ़ किले में राजतिलक किया गया था। इसी दौरान सिटी पैलेस में मंदिर में दर्शन को लेकर काफी बवाल भी हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed