{"_id":"6741d521f470a4a05507d442","slug":"sawai-madhopur-threat-to-bomb-hotel-six-senses-barwada-fort-special-team-arrived-search-operation-continues-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sawai Madhopur : होटल सिक्स सेंस बरवाड़ा फोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, स्पेशल टीम पहुंची, तलाशी अभियान जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawai Madhopur : होटल सिक्स सेंस बरवाड़ा फोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, स्पेशल टीम पहुंची, तलाशी अभियान जारी
Sat, 23 Nov 2024 06:44 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 23 Nov 2024 06:44 PM IST
सार
चौथ का बरवाड़ा में फाइव स्टार होटल सिक्स सेंस को बम से उड़ाने की धमकी से भरा ई मेल मिलने के बाद पहुंची स्पेशल टीम ने होटल में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है, जो कि खबर लिखे जाने तक जारी है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के चौथ का बरवाड़ा स्थित प्रसिद्ध पांच सितारा होटल सिक्स सेंस फोर्ट की मेल आईडी पर होटल को बम से उड़ने की धमकी के बाद हड़कंप पर मच गया। स्थिति को देखते हुए मौके पर सबसे पहले चौथ का बरवाड़ा पुलिस पहुंची, उसके बाद सवाई माधोपुर से स्पेशल टीम को बुलाया गया। फिलहाल होटल के अंदर तलाशी अभियान जारी है तथा अब तक जो जानकारी है, उसके अनुसार प्रशासन इसे कोरी अफवाह बता रहा है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सवाई माधोपुर जिले में कुछ दिनों से होटल को बम से उड़ाए जाने की धमकी मिल रही है। कुछ दिन पहले होटल शेर बाघ को भी इसी तरह की धमकी मिली थी। चौथ का बरवाड़ा पुलिस ने बताया कि आज शनिवार दोपहर होटल के अधिकृत मेल आईडी पर होटल को बम से उड़ाए जाने की धमकी भरा मैसेज मिला। इसके बाद पूरा प्रशासन अलर्ट हो गया। स्थिति को देखते हुए सवाई माधोपुर से स्पेशल टीम को बुलाया गया। साथ ही फायर ब्रिगेड को भी होटल के अंदर तैनात किया गया है। पुलिस ने बताया कि अभी तक इस मामले को लेकर कोई खास जानकारी नहीं मिली है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार यह एक अफवाह है। फिर भी स्पेशल टीम होटल के अंदर एक-एक चीज को देख रही है।
विज्ञापन
दूसरी ओर होटल प्रबंधन ने इस पूरे मामले को पूरी तरह से गोपनीय बनाए रखा है तथा पर्यटकों को किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है। बाद में पुलिस को देखने के बाद पर्यटकों में हलचल जरूर देखी गई। मामले को लेकर चौथ का बरवाड़ा थाना से जुड़े मुकेश कुमार ने बताया कि अभी तक की गई तलाशी में कोई भी विस्फोटक चीज नहीं मिली है। फिर भी ऐहतियात के तौर पर जयपुर से भी स्पेशल टीम को बुलाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन