{"_id":"6352d30c2f79a8643c0682b7","slug":"sawai-madhopur-municipal-council-chairman-arrested-for-taking-bribe-of-30-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: सवाई माधोपुर नगर परिषद का चेयरमैन 30 हजार की घूस लेते गिरफ्तार, 20 हजार पहले ही ले चुका था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: सवाई माधोपुर नगर परिषद का चेयरमैन 30 हजार की घूस लेते गिरफ्तार, 20 हजार पहले ही ले चुका था
Fri, 21 Oct 2022 10:42 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 21 Oct 2022 10:42 PM IST
सार
एक फर्म के बिल के भुगतान के लिए सवाई माधोपुर नगर परिषद के चेयरमैन विमल चंद महावर ने 58 हजार रुपये की रिश्वत मांगीं थी। जिसकी शिकायत परिवादी ने एसीबी से की थी। आरोपी के खिलाफ शहर के पार्षद कई दिन से धरना भी रहे थे।
विज्ञापन
आरोपी विमल चंद महावर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) की जयपुर टीम ने शुक्रवार को सवाई माधोपुर में कर्रवाई की। टीम ने नगर परिषद के चेयरमैन विमल चंद महावर को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि एक परिवादी ने जयपुर एसीबी में शिकायत दी थी। जिसमें परिवादी ने बताया कि उसकी फर्म द्वारा किए गए बिजली मेंटेनेंस के कार्यों का 3 लाख 50 हजार बकाया है। बिल के भुगतान के लिए सवाई माधोपुर नगर परिषद के चेयरमैन विमल चंद महावर 58 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहे हैं। साथ ही रुपये नहीं देने पर वह बकाया भुगतान भी नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
एसीबी ने शिकायत का सत्यापन किया तो मामला सही पाया गया। जिसके बाद शुक्रवार को टीम ने सवाई माधोपुर में ट्रेप की कार्रवाई की। इस दौरान विमल चंद महावर पुत्र बजरंग लाल निवासी ब्रह्मपुरी मोहल्ला नगर परिषद चेयरमैन सवाईमाधोपुर को 30 हजार रुपये की घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
बता दें कि आरोपी चेयरमैन ने परिवादी से शिकायत के सत्यापन के दौरान 20 हजार रुपये की रिश्वत ले ली थी। आरोपी चेयरमैन के खिलाफ भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की शिकायत लेकर कई पार्षद पिछले 15 दिनों से नगर परिषद कार्यालय के बाहर धरना कर रहे थे।