फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sawai Madhopur Interstate smuggler arrested with 353 kg ganja

Sawai Madhopur: 353 किलो गांजे के साथ अन्तर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, आरोपी ने उड़ीसा में खोल रखा है होटल

Fri, 19 May 2023 11:08 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 19 May 2023 11:08 AM IST
सार

सवाई माधोपुर में अवैध और मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस आयुक्तालय क्राइम ब्रांच जयपुर की विशेष टीम और सवाई माधोपुर जिले की बाटोदा थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया है। कार्रवाई के दौरान 353 किलो गांजा जब्त कर अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Sawai Madhopur Interstate smuggler arrested with 353 kg ganja
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर पुलिस कमिश्नरेट और सवाई माधोपुर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गांजा परिवहन में इस्तेमाल एक मिनी कंटेनर वाहन भी जब्त करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्कर राजेंद्र कुमार मीणा को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बाटोदा थाना क्षेत्र के टोल नाके के पास की गई।

विज्ञापन


आयुक्तालय जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कैलाश चंद विश्नोई, सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाल के निर्देशन में ऑपरेशन क्लीन स्वीप के अंतर्गत इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। सीएसटी यूनिट के पुलिस निरीक्षक बनवारी लाल मीणा के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी सहायता और मुखबिर से मिली सूचनाओं पर बाटोदा थाना पुलिस के साथ नावाडिया टोल प्लाजा स्टेट हाइवे पर दबिश दी। इस पर आरोपी को 353 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। यह गांजा एक मिनी कंटेनर के अंदर कुल 83 पैकेट में रखा हुआ था।
विज्ञापन


आरोपी ने उड़ीसा में खोल रखा है होटल...
बाटोदा एसएचओ रामकेश मीणा और पुलिस टीम ने नाकाबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी राजेंद्र कुमार मीना पुत्र प्रकाश चंद उदेई खुर्द, पीलोदा का निवासी है। जो ट्रक ड्राइवरी का काम करता है। आरोपी ने उड़ीसा में एक होटल भी खोल रखा है, जिसकी आड़ में वह मादक पदार्थ की तस्करी करता था। बताया जा रहा है कि आरोपी पिछले दो साल से गांजा तस्करी का काम कर रहा था। आरोपी एक बार में 8-10 क्विंटल गांजा लाकर जयपुर और करौली क्षेत्र में सप्लाई करता था। बहरहाल, आरोपी से और पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, जब्त गांजे की बाजार कीमत लगभग एक करोड़ रुपये आंकी जा रही है। कमिश्नरेट की स्पेशल टीम में सहायक उप निरीक्षक दीपक त्यागी, कांस्टेबल महेंद्र कुमार, भंवर सिंह, विकास कुमार, तकनीकी शाखा के कांस्टेबल गिरधारी लाल और झूमा देवी शामिल रहे। वहीं, कार्रवाई के दौरान बाटोदा थाना एसएचओ रामकेश मीणा, कांस्टेबल खुशीराम, कैलाश, हरेश और चालक सुरेश भी टीम में शामिल रहे। कार्रवाई में मुख्य भूमिका कांस्टेबल भंवर सिंह की रही। मामले की जांच मलारना एसएचओ राजकुमार मीणा कर रहे हैं। पूछताछ के बाद प्रकरण में जुड़े हुए अन्य आरोपियों का भी खुलासा हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed