फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sawai Madhopur Crime SHO arrested for demanding Rs 20,000 monthly detention in lieu of carrying illegal gravel

Sawai Madhopur Crime: अवैध बजरी ले जाने की एवज में 20 हजार रुपये मासिक बंदी मांगने वाला SHO गिरफ्तार

Tue, 06 Jun 2023 03:07 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 06 Jun 2023 03:07 PM IST
सार

राजस्थान के सवाईमाधोपुर जिले में अवैध बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां ले जाने की एवज में 20 हजार रुपये मासिक बंदी मांगने वाले एसएचओ के खिलाफ एसीबी ने कार्रवाई की है। एसीबी ने एसएचओ को 20 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।
 

विज्ञापन
Sawai Madhopur Crime SHO arrested for demanding Rs 20,000 monthly detention in lieu of carrying illegal gravel
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सवाई माधोपुर में एसीबी ने बाटोदा थनाधिकारी रामकेश मीणा सहित दलाल कुंजीलाल मीणा निवासी ठिगरिया को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों धर दबोचा। एसीबी के एएसपी सुरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया, एक परिवादी द्वारा एसीबी कार्यालय पर एक परिवाद दिया गया था, जिसमें बताया गया था कि बाटोदा थनाधिकारी रामकेश मीणा द्वारा अवैध बजरी की ट्रैक्टर-ट्रॉलियां निकालने की एवज में प्रति ट्रॉली 20 हजार रुपये की मासिक बंदी मांगी जा रही है।

विज्ञापन


परिवादी ने बताया कि थानाधिकारी चार अवैध बजरी की ट्रैक्टर-ट्रॉली निकालने की एवज में चार लोगों से 80 हजार रुपये मासिक बंदी मांग रहा था। परिवादी की एक ट्रैक्टर-ट्रॉली निकालने की एवज में 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई। परिवादी की शिकायत पर एसीबी ने मामले का सत्यापन कराया और ट्रैप की कार्रवाई को अंजाम दिया।
विज्ञापन


एसीबी के एएसपी सुरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि बाटोदा थनाधिकारी रामकेश मीणा खुद तो एविडेंस पर जिला मुख्यालय आ गया और दलाल कुंजीलाल मीणा को परिवादी से रिश्वत के पैसे लेने के लिए बाटोदा बस स्टैंड पर भेज दिया। परिवादी ने जैसे ही दलाल को पैसे दिए, वैसे ही एसीबी ने दलाल कुंजीलाल मीणा को 20 हजार रुपये के साथ रंगे हाथों दबोच लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, थानाधिकारी रामकेश मीणा को जिला मुख्यालय से गिरफ़्तार किया गया। एसीबी द्वारा थानाधिकारी और दलाल से पूछताछ की जा रही है। एसीबी द्वारा दोनों आरोपियों को भरतपुर एसीबी कोर्ट में पेश करेगी। बड़ी बात ये है कि महज दो महीने में ही एसीबी की पुलिस के खिलाफ ये तीसरी बड़ी कार्रवाई है। बावजूद इसके सवाई माधोपुर पुलिस सुधारने का नाम नहीं ले रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed