फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sawai Madhopur : Congress points out government's failures in press conference, demands accountability

Sawai Madhopur : कांग्रेस ने प्रेसवार्ता में उठाए गंभीर सवाल, कहा- एक साल में हर मोर्चे पर असफल रही सरकार

Wed, 25 Dec 2024 07:41 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 25 Dec 2024 07:41 PM IST
सार

सवाई माधोपुर के सर्किट हाउस में आज कांग्रेस नेताओं ने एक प्रेसवार्ता आयोजित की। पत्रकारों से बातचीत में इन नेताओं ने भाजपा सरकार को असफल बताते हुए कहा कि सरकार ने एक साल में केवल हमारी सरकार की योजनाओं को बंद करने का काम किया है।

विज्ञापन
Sawai Madhopur : Congress points out government's failures in press conference, demands accountability
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश की भाजपा सरकार के एक साल के कार्यकाल को लेकर आयोजित प्रेसवार्ता में भरतपुर सांसद संजना जाटव, बामनवास विधायक इंदिरा मीणा, राजस्थान कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष राखी गौतम और कांग्रेस जिलाध्यक्ष गिर्राज गुर्जर ने मीडिया से रूबरू होते हुए भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला।

विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश की भाजपा सरकार को असफल बताते हुए कहा कि एक साल के कार्यकाल में सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने पूर्व की कांग्रेस सरकार की कई योजनाओं को बंद कर दिया और कई योजनाओं के नाम बदलकर अपनी वाहवाही लूटने की कोशिश की।
विज्ञापन


उन्होंने प्रदेश में अराजकता और बढ़ते अपराधों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जिले में हत्या और बलात्कार के मामलों में 10 फीसदी की वृद्धि हुई है, जिससे प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठते हैं। नेताओं ने कहा कि प्रदेश में महिलाएं और बालिकाएं सुरक्षित नहीं हैं और अपहरण, दुष्कर्म और हत्या जैसी घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जीरो टॉलरेंस के नाम पर सत्ता में आने का दावा किया था लेकिन एक साल में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। साथ ही पेपर लीक मामले में भाजपा कोई बड़ी कार्रवाई नहीं कर पाई है और जिन आरोपियों को कांग्रेस सरकार ने गिरफ्तार किया था, उन्हें अब छोड़ दिया जा रहा है।


सांसद संजना जाटव और विधायक इंदिरा मीणा ने भाजपा के गृहमंत्री अमित शाह पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया और प्रधानमंत्री से उनकी चुप्पी पर सवाल उठाया। उन्होंने अमित शाह के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि जब तक वे इस्तीफा नहीं देंगे तब तक कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी और विरोध प्रदर्शन करती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed