फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sawai Madhopur Case of cow smuggling in Khandar subdivision area two smugglers arrested pickup full of cattle

Sawai Madhopur News: खंडार उपखंड एरिया में गोतस्करी का मामला, गोवंश से भरी पिकअप सहित दो तस्कर गिरफ्तार

Wed, 22 Jan 2025 03:47 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 22 Jan 2025 03:47 PM IST
सार

राजस्थान के सवाई माधोपुर में गोतस्करी का मामला सामने आया है। गोसेवक और बजरंग दल की तत्परता से सभी गोवंश को छुड़ाया गया। फिलहाल, सूचना पर पहुंची पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
Sawai Madhopur Case of cow smuggling in Khandar subdivision area two smugglers arrested pickup full of cattle
तस्कर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सवाई माधोपुर जिले के खंडार उपखंड क्षेत्र में मंगलवार रात गोतस्करी का मामला सामने आया है। पुलिस ने गोवंश से भरी पिकअप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार किए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के सुमनपुरा गांव स्थित सरकारी स्कूल के सामने चार से पांच युवक पिकअप गाड़ी में गोवंश नंदी बैलों को बांधकर भर रहे थे, जिसकी सूचना बजरंग दल को मिली। सूचना पर सवाई माधोपुर, छाण, अल्लापुर और बहरावंडा खुर्द से गोसेवक और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और पिकअप गाड़ी में गोवंश भर रहे तस्करों को दबोच लिया। 
विज्ञापन


इस दौरान गुस्साए लोगों ने उनकी पिटाई भी कर दी। लोगों ने मौके से दो तस्कर पकड़े लिए। वहीं, अन्य तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकले। गोसेवकों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर छाण पुलिस चौकी प्रभारी दौलत सिंह बहरावंडा खुर्द चौकी पुलिस ने दोनों तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पिकअप गाड़ी को कब्जे में लेकर उसमें मौजूद सात नंदी बैलों को लाडवन गोशाला खंडार में छुड़वाया। फिलहाल, पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरलतब है कि खंडार उपखंड क्षेत्र में विगत कई दिनों से सड़कों पर आवारा गोवंश के गायब होने की सूचना मिल रही थी। उसके बाद गोसेवक और बजरंग दल के सदस्यों की टीम एक्टिव हुई। टीम की ओर से इलाके में लगातार गोतस्करों की रेकी की जा रही थी। गोसेवकों की मुस्तैदी के चलते बीती रात गोतस्करों को पकड़ा गया है। पुलिस ने मौके से गोवंश नंदी से भरी पिकअप गाड़ी और एक बाइक को भी मौके से जब्त किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed