{"_id":"67ed0ac4f8203440c409915d","slug":"sawai-madhopur-blind-murder-mystery-solved-after-18-days-accused-of-slitting-throat-arrested-from-up-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sawai Madhopur: 18 दिन बाद सुलझी ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी, गला रेतकर हत्या करने वाला आरोपी उप्र से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawai Madhopur: 18 दिन बाद सुलझी ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी, गला रेतकर हत्या करने वाला आरोपी उप्र से गिरफ्तार
Wed, 02 Apr 2025 03:30 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 02 Apr 2025 03:30 PM IST
सार
सूरवाल थाना क्षेत्र के जटवाड़ा कला में 18 दिन पहले वृद्ध महिला की हत्या और लूट के मामले में पुलिस ने आरोपी को उप्र से गिरफ्तार किया है। अमरूदों के बगीचों का ठेका लेने का काम करता था और वारदात के समय जटवाड़ा के बगीचों के आसपास ही रह रहा था।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सवाई माधोपुर पुलिस ने 18 दिन पहले हुई वृद्ध महिला की निर्मम हत्या और लूट की गुत्थी सुलझाते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस ब्लाइंड मर्डर को सुलझाना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती थी, लेकिन साइबर ट्रेसिंग और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने उत्तरप्रदेश से आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जिले के सूरवाल थाना क्षेत्र के जटवाड़ा कला में 62 वर्षीय वृद्ध महिला रामपति मीणा खेत में घास काट रही थी। इसी दौरान अज्ञात आरोपी ने उसकी गला रेतकर हत्या कर दी और गले से सोने की चेन लूटकर फरार हो गया। इस जघन्य वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Waqf Bill: सरकारी दफ्तर से लेकर बाजार तक वक्फ के कब्जे में, जानिए कितनी बेहिसाब संपत्ति का मालिक है बोर्ड
विज्ञापन
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम का गठन किया। साइबर ट्रेसिंग और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई और पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में उत्तरप्रदेश के गड़ीपुख्ता, जिला शामली पहुंची। वहां से मुख्य आरोपी आसिफ को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब आरोपी से लूटे गए सोने के आभूषण बरामद करने में जुटी हुई है।
आरोपी आसिफ सवाई माधोपुर में अमरूदों के बगीचों का ठेका लेने का काम करता था और वारदात के समय जटवाड़ा के बगीचों के आसपास ही रह रहा था। पुलिस के अनुसार वह पहले भी चोरी और लूट जैसी घटनाओं में शामिल रह चुका है।