फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Satish Poonia retaliated on CM Gehlot statement says Congress is the father of corruption in india

Rajasthan: गहलोत के बयान पर पूनिया का पलटवार, कहा- भ्रष्टाचार की जनक कांग्रेस, PM के बयान को दिया सियासी रंग

Wed, 12 Apr 2023 08:11 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 12 Apr 2023 08:11 PM IST
सार

सतीश पूनिया ने कहा- पीएम मोदी के बात को मुख्यमंत्री गहलोत ने सियासी रंग दिया है। अपनी सरकार की उपलब्धियां हर कोई उसको बताएगा, जिसका आम जनता से ताल्लुक रहता है। उसमें भी मुख्यमंत्री के पेट में दर्द हो रहा है कि देश में इस तरीके से रेलवे में अभूतपूर्व कार्य कैसे हुए।

विज्ञापन
Satish Poonia retaliated on CM Gehlot statement says Congress is the father of corruption in india
बीजेपी के उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजेपी के उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया ने सीएम अशोक गहलोत के बयान पर पलटवार करते हुए कहा-बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान को पहली वंदे भारत ट्रेन की सौगात दी है। पूरे देश में 2014 से लेकर आज तक कनेक्टिविटी के तौर पर चाहे हवाई यातायात हो, रेल यातायात हो, सड़क यातायात हो, एक अभूतपूर्व और क्रांतिकारी कार्य हुए हैं। खासतौर पर अब रेलवे आम जनता की रेल बनी है, सुविधायें विकसित हुई हैं, नवाचार हुए और इसी क्रम में देश में 800 वंदे भारत चलना, जो कश्मीर से कन्याकुमारी तक और कच्छ से कामरूप तक पूरे देश को जोड़ेंगी, यातायात सुरक्षित होगा, सुगम होगा और आरामदायक होगा।

विज्ञापन


देश में भ्रष्टाचार की जनक कांग्रेस पार्टी
जब प्रधानमंत्री ने कुछ बातों का पृष्ठभूमि में उल्लेख किया, जिसका किसी पार्टी से, किसी व्यक्ति से प्रत्यक्ष रूप से कोई संबंध नहीं था। ऐसे में प्रदेश के मुख्यमंत्र अशोक गहलोत की प्रतिक्रिया किस्से-कहानियों के रूप में बड़ी लंबी चौड़ी आई है। मुख्यमंत्री को याद दिलाना चाहता हूं, स्मरण करना चाहता हूं कि इस बात से वो इत्तेफाक रखें या नहीं रखें, लेकिन हिन्दुस्तान की जनता जानती है कि देश में भ्रष्टाचार की जनक कांग्रेस पार्टी है। आकाश से लेकर पाताल तक कोई ऐसा क्षेत्र छोड़ा नहीं जिसमें भ्रष्टाचार नहीं हुआ हो। इसलिये देश में नवीनीकरण और नवाचार की बात आती है, सुविधाओं और सहूलियत की बात आती है, तो आज भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है और जिसमें प्रतिदिन 10 करोड़ के लगभग लोगों की आवाजाही होती है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने सियासी रंग दिया, उनके पेट में दर्द हो रहा 
पूनिया बोले-आने वाले समय में रेलवे में और ज्यादा क्रांतिकारी परिवर्तन होंगे और इसी बात का उल्लेख करते हुए कोई प्रत्यक्ष रूप से प्रधानमंत्री का कोई मंतव्य दिखता नहीं था, लेकिन मुख्यमंत्री ने इसको सियासी रंग दिया है और जिस तरीके से राजनीतिक बात कही है। अपनी सरकार की उपलब्धियां हर कोई उसको बताएगा, जिसका आम जनता से ताल्लुक रहता है। उसमें भी मुख्यमंत्री के पेट में दर्द हो रहा है कि देश में इस तरीके से रेलवे में अभूतपूर्व कार्य कैसे हुए। जिसका माइलेज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके दल को कैसे मिलता है, इस बात की तकलीफ है। जो काम कांग्रेस के कालखण्ड में नहीं हुआ। आज यदि इस तरीके की नई योजनायें बनती हैं और भारत दुनिया का अच्छा विकसित नेटवर्क बनता है तो उस पर मुख्यमंत्री को सियासत नहीं करना चाहिये।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed