फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Saini, Kushwaha, Maurya, Samaj block highway in Bharatpur for Murari Lal Saini's release

Bharatpur: सैनी, कुशवाह, मौर्य, समाज ने किया हाईवे जाम, पुलिस ने लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले छोड़कर खड़ेदा

Sat, 22 Apr 2023 07:33 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 22 Apr 2023 07:33 AM IST
सार

भरतपुर जिले में सैनी, कुशवाह, मौर्य, माली समाज के लोगों ने शुक्रवार को नेशनल हाईवे-21 को जाम कर दिया, तो पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागकर लोगों को खेतों में खदेड़ दिया। मुरारी लाल सैनी को छोड़ने की मांग आंदोलनकारी कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Saini, Kushwaha, Maurya, Samaj block highway in Bharatpur for Murari Lal Saini's release
हाईवे पर जाम खुलवाती पुलिस। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

फुले आरक्षण समिति के संयोजक मुरारी लाल सैनी को पुलिस से छोड़ने की मांग पर भरतपुर जिले में सैनी, कुशवाह, मौर्य, माली समाज के लोगों ने पहले से चेतावनी दी थी कि शुक्रवार को नेशनल हाईवे-21 पर जाम लगाया जाएगा। चेतावनी को देखते हुए हाईवे पर बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात किया। वहीं, पुलिस ने धरनास्थल को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने हाईवे जाम लगा रहे लोगों पर जमकर लाठियां बरसाई और आंसू गैस के गोले भी दागे। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी ले लिया है। इसके अलावा भुसावर इलाके के बल्लभगढ़ में समाज के लोगों ने पुलिस की गाड़ी का घेराव किया। जहां से पुलिस को लौटना पड़ा।

विज्ञापन


पुलिस ने आंदोलनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे, हुई झड़प
भरतपुर जिले में सैनी कुशवाहा आरक्षण आंदोलन के मद्देनजर पुलिस की चप्पे-चप्पे पर नजर के बावजूद आरक्षण की मांग कर रहे आंदोलनकारियों और पुलिस में कई जगह झड़प हो रही है। अरोदा क्षेत्र में पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ के बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। खेतों में गिर रहे आंसू गैस के गोलों का आंदोलनकारी लोग जमकर मजाक बनाते नज़र आए। डंडों से लैस आंदोलनकारी भी पुलिस से दो-दो हाथ करने के लिए इकट्टा होते नज़र आए।
विज्ञापन


पुलिस ने गिरफ्तार कर मुरारी लाल सैनी सहित 6 लोगों को भेजा जेल
फुले आरक्षण समिति के संयोजक मुरारी लाल सैनी सहित 6 लोगों को गुरुवार को ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। जिन्हें डीग SDM के सामने पेश कर जेल भेज दिया गया। वहीं, समाज का दूसरा धड़ा गुरुवार को फुले आरक्षण संघर्ष समिति के उप संयोजक सहित 9 लोगों के डेलिगेशन में प्रमुख शासन सचिव समित शर्मा से मिला, जहां उनकी वार्ता सकारात्मक रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुरारी लाल सैनी ने की हाईवे जाम की अपील, एसपी- कलेक्टर ने संभाला मोर्चा
फुले आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक मुरारी लाल सैनी ने समाज के लोगों से हाईवे जाम की अपील की थी, जिसको लेकर समाज के लोगों ने हाईवे पर इकट्ठा होना शुरू कर दिया। पुलिस ने भुसावर के बल्लभगढ़ रोड पर बेरिकेटिंग की हुई है, जिससे समाज के लोगों को रोका जा सके। दूसरी तरफ जहां लोग इकट्ठा हो रहे हैं, वह लगातार मुरारी लाल सैनी को रिहा करने के लिए नारेबाजी कर रहे हैं। इसके अलावा जो रास्ते हाईवे पर आकर मिलते हैं, वहां पुलिस तैनात की गई है। जिससे लोगों को हाईवे पर आने से रोका जा सके, एसपी श्याम सिंह और कलेक्टर आलोक रंजन खुद इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। पुलिस की गाड़ियां लगातार इलाके में पेट्रोलिंग कर रहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed