Barmer: सचिन पायलट ने कहा- किसी नेता को पसंद आए या नहीं मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष करता रहूंगा
पायलट ने मारवाड़ की धरती पर कहा कि मेरी यह नीति किसी नेता को पसंद आए या नहीं आए, लेकिन भ्रष्टाचार के खिलाफ मेरा संघर्ष जारी रहेगा। पायलट ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए राजनीति में अच्छे लोगों का आना जरूरी है। उनके आने से ही प्रदेश और देश की राजनीति स्वच्छ और बेदाग बन पाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने बाड़मेर में मंत्री हेमाराम चौधरी के बेटे वीरेंद्र चौधरी की याद में बनाए गए वीरेंद्र धाम हॉस्टल का लोकार्पण किया। शनिवार को लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल पायलट ने कहा कि मैंने प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद की है और इसकी जंग आगे भी जारी रहेगी।
राजनीति में अच्छे लोगों का आना जरूरी
पायलट ने मारवाड़ की धरती पर कहा कि मेरी यह नीति किसी नेता को पसंद आए या नहीं आए, लेकिन भ्रष्टाचार के खिलाफ मेरा संघर्ष जारी रहेगा। पायलट ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए राजनीति में अच्छे लोगों का आना जरूरी है। उनके आने से ही प्रदेश और देश की राजनीति स्वच्छ और बेदाग बन पाएगी। शनिवार को बाड़मेर में 2.50 करोड़ की लागत से बने 200 स्टूडेंट्स के रहने की कैपेसिटी वाले वीरेंद्र धाम होस्टल का लोकार्पण और स्वर्गीय वीरेंद्र चौधरी की मूर्ति के अनावरण के मौके पर उन्होंने कहा कि राजनीति में वन मंत्री हेमाराम चौधरी जैसे कुछ ही लोग हैं, जो अपनी कमाई को ऐसे नेक काम में खर्च कर रहे हैं। हेमाराम चौधरी जी का परिवार और उनकी पुत्री सुनीता ने यह ऐतिहासिक काम किया है, जो निश्चित तौर पर यहां के युवाओं को आशा की नई किरण जगाने का काम करेगा।
लोकतंत्र की कुर्सी पर किसान का बेटा बैठेगा, तो विरोधाभास की स्थिति होगी दूर
सचिन पायलट ने कहा कि लोकतंत्र की कुर्सी पर अगर किसान का बेटा बैठेगा, तो निश्चित तौर पर जो विरोधाभास की स्थिति पैदा हो रही है उसे दूर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज आरक्षण में विसंगतियों को दूर करने में क्यो परेशानी आ रही है? पायलट बोले- हेमाराम चौधरी और हरीश चौधरी मिलकर काम करेंगे, तो निश्चित तौर पर यहां के बच्चों का हक मिलकर रहेगा।
आरक्षण की मांग सरकार नहीं सुनती
कांग्रेस पार्टी के पंजाब प्रभारी और बाड़मेर के बायतु से विधायक हरीश चौधरी ने कहा कि हेमाराम चौधरी का परिवार निश्चित तौर पर बधाई का पात्र है। यहां सभी जाति के लोगों के बच्चों के पढ़ने के लिए यह होस्टल उपलब्ध कराया है। इससे निश्चित तौर पर समाज में एक नई जागृति पैदा होगी और आने वाले समय में यहां पढ़ने वाले बच्चे बड़े-बड़े पदों पर जाकर बाड़मेर का नाम ऊंचा करेंगे। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि आरक्षण को लेकर हम संघर्ष करते हैं, लेकिन सरकार हमारी नहीं सुनती। यहां के युवाओं से आह्वान है कि आने वाले समय में अपने हकों के लिए संघर्ष करें और अपनी मांगों को मनवाने में सरकार को झुकाने का काम करें।