फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sachin Pilot Meeting With Sonia Gandhi Who Will Be Rajasthan New CM

Rajasthan Political: क्या मिलेगी राजस्थान की कमान? सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद यह बोले सचिन पायलट

Thu, 29 Sep 2022 10:48 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 29 Sep 2022 10:48 PM IST
सार

Rajasthan Political: सचिन पायलट ने कहा कि राजस्थान में जो भी घटनाक्रम हुआ उस पर पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और अन्य नेताओं से विस्तार से बात की।  राजस्थान मेरी पहली प्राथमिकता है, हम सब चाहते हैं कि 2023 का विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ा जाए।

विज्ञापन
Sachin Pilot Meeting With Sonia Gandhi Who Will Be Rajasthan New CM
सचिन पायलट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में चल रहे सियासी घमासान के बीच सचिन पायलट ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। करीब एक 1 घंटे की बैठक के बाद सचिन पायलट 10 जनपथ से बाहए आए तो मीडिया ने उन्हें घेर लिया। कई दिन से सियासी घमासान पर चुप्पी साधे पायलट ने मीडिया से बात की। इस दौरान उनसे प्रदेश के मुख्यमंत्री को लेकर सवाल पूछा गया, लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया। सचिन पायलट ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता राजस्थान है। 

विज्ञापन


सचिन पायलट ने कहा कि राजस्थान में जो भी घटनाक्रम हुआ उस पर पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और अन्य नेताओं से विस्तार से बात की। मेरी भावनाएं और मेरा फीडबैक उन्हें दे दिया है। उन्होंने हमारी सभी बातों को सुना। राजस्थान मेरी पहली प्राथमिकता है, हम सब चाहते हैं कि 2023 का विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ा जाए। यकीन है कि हम राजस्थान में कांग्रेस की सरकार दोबारा बनाएंगे। राजस्थान को लेकर जो भी निर्णय होना है वह कांग्रेस आलाकमान करेगा। 
विज्ञापन


गहलोत ने सोनिया गांधी से मांगी माफी
इससे पहले गुरुवार दोपहर अशोक गहलोत ने सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। गहलोत जब सोनिया गांधी से मिलने जा रहे थे तो उनके हाथ में कुछ कागज भी थे। जिसमें से एक को माफीनामा बताया जा रहा है। इस पर लिखा हुआ था कि जो कुछ भी हुआ उसका दुख है, इससे मैं आहत हूं। सोनिया गांधी से करीब डेढ़ घंटे की मुलाकात के बाद सीएम ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा- कि वह कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे। मैंने हमेशा कांग्रेस में वफादार सिपाही के रूप में काम किया है। विधायक दल की बैठक से पहले जो हुआ उससे मैं आहत हूं। मैं सीएम रहूंगा या नहीं इस पर फैसला हाईकमान करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस की नेताओं को सख्त सलाह
कांग्रेस पार्टी ने सभी नेताओं को सलाह दी है कि वे किसी भी नेताओं के खिलाफ या पार्टी के आंतरिक मामलों के बारे में सार्वजनिक बयान न दें। अगर इस एडवाइजरी का कोई उल्लंघन किया जाता है तो सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed