फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sachin Pilot attacked Modi government and CM N Biren Singh on Manipur violence

Rajasthan: मणिपुर हिंसा पर पायलट का केंद्र सरकार पर हमला, कहा- CM प्रदेश पर शासन करने का अधिकार खो चुके हैं

Sun, 09 Jul 2023 06:14 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 09 Jul 2023 06:14 PM IST
सार

सचिन पायलट ने कहा कि दो महीने में कई लोगों को जान चली गई है। इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ। मुझे लगता है कि मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने राज्य पर शासन करने का राजनीतिक अधिकार और नैतिकता खो दी है।

विज्ञापन
Sachin Pilot attacked Modi government and CM N Biren Singh on Manipur violence
सचिन पायलट - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मणिपुर में जारी हिंसा को लेकर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला। पीटीआई से बात करते हुए पायलट ने कहा कि राज्य में हालात को बिगड़ने दिया गया है। उन्होंने पीएम मोदी से पूछा कि वे वास्तविक हालत पर ध्यान क्यों नहीं दे रहे हैं। पायलट ने मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह पर भी निशाना साधा, उन्होंने कहा कि वह राज्य पर शासन करने का नैतिक और राजनीतिक अधिकार खो चुके हैं।

विज्ञापन


सचिन पायलट ने कहा कि मणिपुर एक छोटा राज्य है, जिसे सहानुभूति और करुणा से संभाला जाना चाहिए था। लेकिन, वहां कोई जवाबदेही नहीं है, इतने सारे लोगों ने अपनी जान गंवाई है।  सत्तारूढ़ दल और ना ही केंद्र की सरकार सवालों के जवाब नहीं दे रहा है। 
विज्ञापन


पायलट ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी लोगों से मिलने के लिए मणिपुर गए थे। ये कोई राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास नहीं थी, बल्कि ये एक कोशिश थी कि लोगों को ये महसूस हो कि धार्मिक विभाजन और सामाजिक विभाजन के बाद भी ऐसे लोग हैं जो उनके दर्द और तकलीफ को समझना चाहते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पायलट ने कहा कि दो महीने में कई लोगों को जान चली गई है। इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि क्या मणिपुर हमारे देश का हिस्सा नहीं है? जो नागरिक पीड़ित हैं, उनकी गलती क्या है। मेरी चिंता यह है कि हालात को बिगड़ने ही क्यों दिया गया। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने राज्य पर शासन करने का राजनीतिक अधिकार और नैतिकता खो दी है।


उन्होंने कहा कि मणिपुर के नागरिक पीड़ा में हैं, हर जगह आंतरिक पलायन, हत्याएं और क्रूरता है। इसके बाद भी प्रधानमंत्री मोदी जी ने एक भी शब्द इस पर नहीं कहा है। वे पूरे दिन जन्मदिन और त्योहारों के बारे में ट्वीट कर सकते हैं, लेकिन वे इस हिंसा को लेकर सर्वदलीय बैठक क्यों नहीं कर रहे हैं। सरकार पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed