Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   sachin-pilot-army-uniform-firing-training-124-sikh-regiment

राजस्थान: फिर आर्मी की वर्दी में दिखे सचिन पायलट, मशीन गन से साधा निशाना; जवानों के साथ की ट्रेनिंग

Sun, 29 Nov 2026 03:51 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी Updated Sun, 29 Nov 2026 03:51 PM IST
सार

कांग्रेस महासचिव और पंजाब प्रभारी सचिन पायलट एक बार फिर आर्मी की वर्दी में नजर आए। दिल्ली कैंट स्थित 124 सिख रेजिमेंट की यूनिट में पहुंचकर उन्होंने जवानों के साथ ड्रिल, फायरिंग प्रैक्टिस और फिजिकल ट्रेनिंग में हिस्सा लिया।

विज्ञापन
sachin-pilot-army-uniform-firing-training-124-sikh-regiment
सेना की वर्दी में सचिन पायलट का नया अंदाज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पंजाब प्रभारी सचिन पायलट एक बार फिर आर्मी की वर्दी में नजर आए। दिल्ली कैंट स्थित 124 सिख रेजिमेंट की यूनिट में पहुंचे पायलट ने जवानों के साथ ड्रिल और फायरिंग प्रैक्टिस की। उन्होंने मशीन गन से निशाने साधे और आर्मी के तय प्रोटोकॉल के अनुसार फिजिकल ट्रेनिंग भी की। इस दौरान पायलट ने जवानों के साथ कई तरह की एक्सरसाइज, जंप और पुशअप्स लगाए।
विज्ञापन


सचिन पायलट ने अपनी इस ट्रेनिंग के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। इनमें वे कॉम्बैट यूनिफॉर्म में मशीन गन से फायरिंग की प्रैक्टिस करते और जवानों के साथ शारीरिक अभ्यास करते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

पायलट ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, 'मैंने अपनी यूनिट में कुछ समय ड्रिल और ट्रेनिंग में बिताया। आर्मी में फिजिकल फिटनेस, अनुशासन और सहनशक्ति हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता में होते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


14 साल से टेरिटोरियल आर्मी में हैं पायलट
सचिन पायलट टेरिटोरियल आर्मी में मेजर हैं। उन्होंने सितंबर 2012 में केंद्रीय दूरसंचार एवं आईटी राज्य मंत्री रहते हुए लेफ्टिनेंट के तौर पर टेरिटोरियल आर्मी जॉइन की थी। इसके बाद उन्हें कैप्टन पद पर प्रमोशन मिला। अक्टूबर 2023 में मेजर पद के लिए परीक्षा देने के बाद वे इस रैंक पर पहुंचे।

टेरिटोरियल आर्मी से जुड़े होने के कारण पायलट समय-समय पर अपनी यूनिट में जाकर सैन्य गतिविधियों और ट्रेनिंग में हिस्सा लेते हैं। दिल्ली कैंट में 124 सिख रेजिमेंट की यूनिट उन्हें आवंटित है। इस बार भी वे यूनिट पहुंचे और जवानों के साथ ड्रिल, फायरिंग और फिटनेस अभ्यास किया।

जरूरत पड़ने पर कहीं भी लग सकती है ड्यूटी
टेरिटोरियल आर्मी नियमित सेना से अलग व्यवस्था के तहत काम करती है। इसमें निर्धारित प्रक्रिया और परीक्षा के जरिए नागरिक भी अधिकारी या जवान के रूप में शामिल हो सकते हैं। इसके सदस्य सामान्य समय में अपने पेशे और जिम्मेदारियों के साथ जुड़े रहते हैं, जबकि जरूरत या आपात स्थिति में उन्हें सैन्य सेवा के लिए बुलाया जा सकता है। ड्यूटी के दौरान रैंक के अनुसार वेतन और अन्य सुविधाएं मिलती हैं।


ये भी पढ़ें- बिहार: विधायक अनंत सिंह का बदला सियासी रुख, अब लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी; जानें किस सीट पर है नजर

पायलट के परिवार का भी सेना से रहा है जुड़ाव
सचिन पायलट के परिवार में भी सैन्य सेवा की परंपरा रही है। उनके पिता राजेश पायलट भारतीय वायुसेना में स्क्वॉड्रन लीडर थे। बाद में उन्होंने वीआरएस लेकर राजनीति में कदम रखा। वहीं, सचिन पायलट के दादा भारतीय सेना में हवलदार रहे थे। पायलट ने भी टेरिटोरियल आर्मी से जुड़कर इस पारिवारिक सैन्य पृष्ठभूमि को
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed